Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अगर इन कारणों से कर रहे हैं शादी, तो ये हो सकती है आपके जीवन की सबसे बड़ी भूल
"30 का आंकड़ा छू चुके हो, कब तक शादी करोगे? तुम्हारी उम्र निकलती जा रही है।" अगर आप भी शादी की उम्र तक पहुंच चुके हैं तो आपने इस तरह की कई बातें सुनी होंगी। कई बार शादी करने के लिए इतना ज्यादा दबाव बनाया जाता है कि इंसान गलत कारणों की वजह से विवाह करने के लिए तैयार हो जाता है। इस लेख में जानते हैं कुछ कारणों के बारे में जिनको आधार बनाकर शादी के बंधन में बंधना एक बहुत बड़ी गलती बन सकती है। शादी सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि दो आत्माओं के एक होने का प्रतीक है।

टूटे दिल के दर्द से उबरने के लिए
जी हां, कई लोग ऐसे हैं जो अपने पिछले रिलेशनशिप के गम से बाहर निकलने के लिए शादी कर लेते हैं। शादी को एक मरहम के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला गलत साबित हो सकता है।

आप भाई बहनों में सबसे बड़े हैं
ये बताने की जरूरत नहीं है कि भारतीय माता-पिता अपने पहले बच्चे की शादी के लिए कितना उत्सुक रहते हैं और खासतौर से अपनी बेटी के विवाह के लिए क्योंकि अगर उसकी समय पर और पहले शादी नहीं की तो समाज क्या कहेगा। इसमें हैरानी नहीं होती कि घर के सबसे बड़े बच्चे पर शादी को लेकर कितना ज्यादा दबाव बनाया जाता है, भले ही वो इस जिम्मेदारी के लिए तैयार ही ना हो।

दोस्तों का प्रेशर
अगर आप ये सोचकर शादी की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि आपके सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है और उनमें से कई लोगों के बच्चे भी हैं तो आपको अपने दोस्त बदलने की जरूरत है मैरिटल स्टेटस नहीं।

हाथ से समय निकलता जा रहा है
एक निश्चित उम्र में आकर लगता है कि अब जल्द शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि समय निकलने के बाद शरीर आपका साथ नहीं देगा। अगर आप इस सोच के साथ शादी कर रहे हैं तो पुनःविचार कर लें। हाथ से फिसलते समय को लेकर हड़बड़ी ना दिखाएं और ऐसे इंसान के साथ शादी करें जो आपको समझता हो।

सोशल स्टेटस और फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए
यकीन नहीं होता ना, लेकिन ये सच है कि कई लोग सिर्फ सोशल स्टेटस को बेहतर बनाने के लिए शादी करते हैं। अगर आप भविष्य में अपनी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शादी कर रहे हैं तो आपको जल्द ही एहसास हो जाएगा कि पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती हैं।

क्योंकि ये एक परंपरा है
बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जो सिर्फ इसलिए शादी कर लेते हैं क्योंकि ये भारत की पुरानी परंपरा है और सभी ने ऐसा किया। ऐसा कोई नियम नहीं है जिसके तहत सभी का विवाह करना जरूरी है। समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो सिंगल रहकर खुशी से अपना जीवन बीता रहे हैं। ये आपके शादी करने का सबसे बेवकूफाना कारण हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
