Latest Updates
-
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
पति की इन छोटी-छोटी गलतियों से खराब हो जाता है रिश्ता
जब एक व्यक्ति शादी करता है तो उसकी यही इच्छा होती है कि उसका वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल हो। हालांकि, शादी के बाद कई बार व्यक्ति ऐसी कुछ गलतियां कर बैठता है, जिससे उसकी शादी ही खतरे में पड़ जाती है। हो सकता है कि आप भी इस दौरान अपने रिश्ते में एक बुरे दौर से गुजर रहे हों और उससे बाहर आना चाहते हों। हालांकि, इससे पहले आपको यह जानना चाहिए कि आखिरकार आपकी ऐसी वो कौन सी गलतियां हैं, जिसके कारण पति खुद ही अपने रिश्ते को खतरे में डाल देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पतियों द्वारा दी जाने वाली कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं-

पत्नी से बात करने में दिलचस्पी ना दिखाना
अधिकतर पुरूष अपनी पत्नी से बात करने में कतराते हैं। उन्हें लगता है कि वे सिर्फ बेवजह की बातें करती हैं। इसलिए वे उन्हें अवॉयड करते हैं। लेकिन ससुराल में एक पति ही होता है, जिस पर महिला आंख मूंदकर भरोसा करती है। वह उससे अपने दिल की हर बात शेयर करना चाहती है। लेकिन जब पति उसकी बात ही नहीं सुनता तो ऐसे में वह धीरे-धीरे उससे दूर होने लगती है और उनका रिश्ता खतरे में पड़ जाता है।
पत्नी से हर बात छिपाना
पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े राजदार होते हैं। वे दोनों सिर्फ एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां ही नहीं बांटते हैं, बल्कि दुख-दर्द व परेशानियां भी साझा करते हैं। हालांकि, कुछ मर्दों की यह सोच होती है कि महिलाओं में बहुत अधिक समझ नहीं होती है या फिर उन्हें बताने से वे परेशान हो जाएंगी। कई बार वे अपनी परेशानियां सिर्फ खुद तक ही सीमित रखते हैं। इतना ही नहीं, बातें छिपाने के चक्कर में वे कई बार पत्नियों से झूठ बोलते हैं। हालांकि, बार-बार अगर महिला से झूठ बोला जाता है तो इससे रिश्ते का भरोसा कमजोर होता है। जिससे कई बार रिश्ता ही खतरे में आ जाता है।
गलती पर माफी ना मांगना
कहते हैं कि माफी मांगने से कभी कोई छोटा नहीं होता है। हालांकि, अधिकतर पुरूष ऐसा नहीं सोचते हैं। वे अक्सर अपनी पत्नी को कमतर आंकते हैं। जब भी उनके बीच कुछ गलत होता है तो इसका दोष पत्नी के सिर ही आता है। लेकिन अगर गलती पूरी तरह से पति हो तो भी वह माफी मांगना जरूरी नहीं समझते हैं। ऐसा करने पर पत्नी की नजर में पति की इज्जत और प्यार कम होता है। इसलिए, अगर आपसे गलती हुई है तो ऐसे में आप माफी मांगने से ना चूकें। आपका यह छोटा सा कदम रिश्ते में प्यार बनाए रखता है।
छोटी-छोटी बातों पर शक करना
कुछ पुरूष स्वभाव से शकी मिजाज होते हैं। ऐसे में वे अपनी पत्नी की हर छोटी से छोटी बात पर शक करते हैं। अपनी पत्नी का किसी से बात करना, हंसकर बोलना, अकेले बाहर जाना आदि उन्हें पसंद नहीं होता है। वे ना इसके लिए उन्हें रोकते हैं, बल्कि इस बात पर उनसे झगड़ते हैं या फिर हिंसा करते हैं। पतियों के इस तरह के रवैए व शकी मिजाज के कारण महिलाएं बहुत अधिक परेशान हो जाती हैं। इतना ही नहीं, उन्हें अपने रिश्ते में घुटन होती है। इस स्थिति में वे अपने पति से अलग होना ही अधिक बेहतर समझती हैं।
सबके सामने मजाक बनाना
कुछ पति अक्सर अपनी पत्नी का सबके सामने मजाक बनाने से नहीं चूकते हैं। हालांकि, पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही पर्सनल होता है। अगर उनके रिश्ते से जुड़ी कोई बात सबके सामने आती है या फिर उसका सबके सामने मजाक बनाया जाता है, तो इस स्थिति में ना केवल उसे बुरा लगता है। बल्कि महिला के आत्म-सम्मान को भी ठेस पहुंचती है। साथ ही साथ, उसका प्यार भी अपने पति के प्रति कम होता है। इसलिए, कभी भी अपने रिश्ते से जुड़ी बात या कोई समस्या सबके सामने साझा ना करें।



Click it and Unblock the Notifications