Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
पति की कही ये बातें पत्नी को कर सकती है परेशान, दिल टूटने से रिश्ता हो सकता है खराब
शादी-विवाह एक अटूट बंधन होता है। यह जीवनभर साथ निभाने वाला रिश्ता है। एक रिश्ते को मजबूत करने में पति-पत्नी दोनों के सहयोग की जरुरत होती है। मगर यदि दोनों में से किसी एक का दिल रिश्ते से परेशान हो जाए तो इसे लंबे समय तक बनाये रख पाना मुश्किल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम के साथ थोड़ी नोकझोंक का होना आम बात है। छोटी छोटी तकरार के समय में शब्दों का चुनाव बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए।

उस समय की झड़प शांत हो सकती है, मगर आपकी कही बात हमेशा याद रखी जाती है। ऐसा कई मौकों पर देखा जाता है कि लड़ाई के समय में पुरुष कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर देते हैं जो उनकी पत्नी को आहत कर देता है। इसका सीधा असर दांपत्य जीवन पर पड़ता है। आपको तकरार के समय भी दिमाग से काम लेने की जरुरत है। जानें ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपकी पत्नी को नाराज कर सकती हैं।

दुनियादारी की समझ नहीं
महिलाएं वर्किंग हों या घर संभालती हों, उन्हें कई बार ये कहकर चुप करा दिया जाता है कि उन्हें दुनियादारी की समझ नहीं है। ये बात उन्हें बहुत बुरी लग सकती है। वो कोई भी बात आपकी समस्या का हल ढूंढने और मदद के लिए कहती हैं।

परिवार को लेकर सवाल उठाना
हंसी-मजाक या कई बार गुस्से में आकर पुरुष अपनी पत्नी के मायके वालों के लिए कुछ कह जाते हैं। आपकी पत्नी के लिए अपने परिवार के लिए कुछ भी गलत सुन पाना असहनीय हो सकता है। वो भले ही उस समय इस पर प्रतिक्रिया न दें लेकिन उनके मन में ये बातें जरूर बैठ जाती हैं।

उनके काम पर सवाल
किसी भी महिला को ये सवाल बहुत बुरा लग सकता है जब उनसे पूछा जाए कि तुम दिनभर घर में करती ही क्या हो। एक घर को घर की तरह मेंटेन रखना आसान काम नहीं है। लॉकडाउन के समय में घर पर रहकर आपको भी इस बात का एहसास तो हो ही गया होगा। घर की साफ़-सफाई, खाना बनाना, कपड़े आदि से लेकर कई छोटे-बड़े काम होते हैं, जिन्हें खत्म करने में पूरा दिन चला जाता है। ऐसे में यदि आप उनकी कार्यक्षमता पर सवाल उठाएंगे तो ये बात उनके मन को ठेस पहुंचा सकती है।

अपनी मनमानी करना
एक लड़की अपना घर-परिवार छोड़कर एक नए परिवार का हिस्सा बनती है। उसे अपना आशियाना बनाती है और संवारती है। अगर ऐसे में उसे ये कहा जाए कि वो हमेशा अपनी मनमानी करती है तो ये बात उन्हें चुभ सकती है। वो अपना पूरा समय आपके और आपके परिवार के सदस्यों के लिए देती है। इस बीच महिलाएं कई बार अपना ख्याल रखना भी भूल जाती हैं। आप इस बात का ख्याल रखें कि अनजाने में भी आप ऐसी बातें कहकर उन्हें दुख न पहुंचाएं।



Click it and Unblock the Notifications