Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यकीन करना नहीं आसान, फर्स्ट नाईट पर ज्यादातर इंडियन कपल्स करते हैं ये काम
शादी विवाह को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। यह दो परिवार को एक बंधन में जोड़ती है। विवाह के बाद सुहागरात को वैवाहिक जीवन का पहला पड़ाव माना जाता है। शादी के बाद पहली रात को लेकर दूल्हा और दुल्हन दोनों के मन में कई तरह के विचार, घबराहट और संकोच रहता है। दुल्हन के लिए मायका छोड़कर नए घर जाना और जीवनसाथी के साथ एक नए सफर की शुरुआत करना, इन सब बातों को लेकर वो काफी उत्साहित और बेचैन भी रहती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शारीरिक रूप से एक दूसरे को सौंपने के अलावा शादी की पहली रात में कपल्स क्या क्या करते हैं।

आराम
शादी विवाह एक पवित्र यज्ञ के समान है। इस दौरान कई रीति रिवाज निभाने पड़ते हैं। रोका, सगाई, हल्दी, मेहंदी, फेरे, विदाई जैसे बड़े कार्यक्रम के बीच कई छोटी छोटी रस्में भी होती हैं जिसमें दूल्हा और दुल्हन को शामिल होना पड़ता है। इन सभी रिवाजों को पूरा करने के बाद सुहागरात के समय दोनों को शांत माहौल और आराम करने के लिए समय मिल पाता है। इस समय वो शारीरिक संबंध बनाने के बजाय आराम करना ज्यादा बेहतर समझते हैं।

चलता है गॉसिप का दौर
दूल्हे की भाभी और बहनें नई दुल्हन को घेर कर बैठ जाती हैं। हंसी मजाक का दौर चलता है। भाभी अपने शादी के समय के अनुभव साझा करती है तो बहनें अपने भाई की खिंचाई करने में लग जाती हैं। दुल्हन को सहज महसूस कराने में इस तरह की बातचीत काफी काम आती है और इन मजेदार बातों के बीच कई बार शादी की पहली रात भी गुजर जाती है।

एक दूसरे को समझना
लव मैरिज का चलन बढ़ा है लेकिन इसके बावजूद कई युवा आज भी अरेंज मैरिज के पक्ष में हैं। फर्स्ट नाईट पर अपने जीवनसाथी से तसल्ली से मुलाकात करने का उन्हें मौका मिलता है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने पर ज्यादा जोर देते हैं। लाइफटाइम के लिए चलने वाली इस रिश्ते की नींव वो विश्वास और प्यार के साथ रखने में यकीन करते हैं। कई कपल्स इस मौके पर एक दूसरे को यादगार तोहफा भी देते हैं। वो इस रात को दोस्त की तरह एक दूसरे को समझने में बिताते हैं।

हनीमून तक रुकना
कई कपल्स के बीच हनीमून को लेकर बड़ा क्रेज रहता है। दोनों मिलकर अपने हनीमून के लिए एक खूबसूरत जगह का चुनाव करते हैं और वहां की टिकट और होटल रूम बुक कर लेते हैं। मौजूदा समय में लड़का लड़की दोनों ही वर्किंग होते हैं। ऐसे में ज्यादा छुट्टियां मिल पाना मुश्किल होता है। शादी के बाद बिना देर किए न्यूली मैरिड कपल हनीमून पर निकलने की तैयारी में बिजी हो जाते हैं। सभी तरह की रस्मों और रिश्तेदारों से उन्हें छुटकारा मिलता है तो वो पैकिंग में व्यस्त रहते हैं।

अलग अलग रस्में
लड़की विदाई के बाद जब ससुराल पहुंचती है, उसके बाद वहां भी कई रस्मों की अदायगी की जाती है। ये रस्में काफी मजेदार होती हैं। दुल्हन को घर में सबसे घुलने मिलने का मौका मिलता है और वो इन रिवाजों के बीच अपने मायके को छोड़कर आने के गम को कुछ समय के लिए भुला देती हैं। ये रस्में काफी मस्तीभरी होती हैं और इसमें घर के युवा सदस्यों को भी मजा आता है। इन सब रस्मों और घरवालों से परिचय करने में ही पूरी रात निकल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
