Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
जानें शादी के बाद ससुराल में पहली सुबह नई दुल्हन के मन में होते हैं किस तरह के सवाल
हर लड़की की जिंदगी में शादी एक बहुत बड़ा दिन होता है। अपनी शादी को खास बनाने के लिए वो तरह तरह की प्लानिंग करती है। इस दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए वो कई दिन पहले से ही तैयारियों में लग जाती हैं। मगर शादी के बाद जब लड़की ससुराल पहुंच जाती है तब उसका नया सफर शुरू होता है। लड़कियों के मन की बात पता करना आसान नहीं है, मगर जानने की कोशिश करते हैं कि ससुराल में पहली सुबह नई दुल्हन के मन में किस तरह के सवाल उठते हैं।

भारी भरकम लहंगे से राहत
लड़कियां अपनी शादी के लिए भारी-भरकम लहंगा तो सिलेक्ट कर लेती हैं मगर उसके वजन के कारण पूरा समय परेशान रहती हैं। मगर जब शादी का फंक्शन खत्म हो जाता है तब हो इस लहंगे से भी मुक्ति पा लेती हैं। साथ ही वो इस बात से खुश रहती हैं कि अब उन्हें कई किलो का मेकअप भी लगाना नहीं पड़ेगा।

स्माइल करते करते थकने से छुटकारा
शादी के दिन दुल्हन सभी के फोकस में रहती है। कैमरामैन भी हर एंगल से तस्वीर खींचता है। ऐसे में ये लड़की के लिए जरुरी हो जाता है कि वो सबके साथ मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवाए। मगर शादी निपट जाने के बाद वो कैमरे की क्लिक क्लिक से बच जाती हैं।

बॉडी मसाज की जरुरत
शादी वाले दिन बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए झुकते झुकते कमर की बैंड बज जाती है। ऐसे में हर लड़की बैक मसाज के बारे में सोचती है ताकि वो थोड़ा फ्रेश फील कर सके।

गिफ्ट्स का ढेर
शादी वाले दिन कपल्स को ढेरों तोहफे मिलते हैं। लड़की बस उन गिफ्ट्स को देखने के लिए उत्सुक रहती है। वो अपने दोस्तों द्वारा दिए तोहफों को सबसे पहले ढूंढती है।

कमरे से बाहर निकलने के लिए भी रेडी होना होगा
लड़की के लिए ससुराल बिल्कुल नई जगह होती है। ये उसका अपना मायका नहीं है कि वो रात में पहने ढीले टीशर्ट और पायजामे में बाहर निकल जाए। कमरे से बाहर कदम रखने के लिए भी तैयार होने के बारे में सोचती है।

ये चीजें करती हैं चेक
साड़ी, पल्लू, लिपस्टिक, बाल लगभग हर नई दुल्हन ये सब चेक करके बाहर जाती है। उसके दिमाग में यही चलता रहता है कि कुछ गड़बड़ न हो।

हनीमून की प्लानिंग
शादी का फंक्शन खत्म होते ही लड़कियां हनीमून के बारे में सोचने लगती हैं ताकि परिवार से पहले उन्हें अपने पार्टनर के साथ अकेला वक्त मिल सके।

किचन के काम
आपने भले ही अपने घर में रसोई का काम न किया हो, मगर शादी के अगले दिन ही लड़की को इस बात की टेंशन रहती है कि वो सबके लिए खाना कैसे बना पाएगी।

जीवनभर के लिए साथ
आप अपने पार्टनर से जितना भी प्यार करते हों, मगर एक बार के लिए ये विचार तो जरूर आएगा कि अब आपको इनके साथ ही अपना पूरा जीवन बिताना है।

बेस्ट फ्रेंड से बात
शादी की रात तक जो सहेलियां आपके साथ थीं उनसे बात करने का बहुत मन होता है। मगर ससुराल में अब उन्हें कॉल करने के लिए भी आपको समय निकालना होगा।



Click it and Unblock the Notifications