Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
ऑफिस में आपके पति पर कोई डाल रहा है डोरे तो उस महिला को ऐसे करें हैंडल
ऑफिस की किसी महिला का आपके पति के साथ फ़्लर्ट करना आपको बहुत गुस्सा दिला सकता है। कई महिलाएं यह जानते हुए भी कि उनके सहकर्मी शादीशुदा हैं, उनसे फ़्लर्ट करने से बाज़ नहीं आती। ऑफिस का मामला होने के कारण ऐसी स्थिति में आप कुछ कर भी नहीं पाती। इस प्रकार की परिस्थिति में संयम बरतना चाहिए, नहीं तो आपका गुस्सा आपके पति के साथ संबंध में गलतफहमियां पैदा कर सकता है। चलिए जानते हैं जब आपके पति के ऑफिस की कोई महिला उनके साथ फ्लर्टिंग कर रही हो तो आपको क्या करना चाहिए।

उस महिला को बनाएं अपना दोस्त
यह सुनने में थोड़ा अजीब है पर एक कारगर उपाय हो सकता है। उस महिला से मिलकर, उनको अपना दोस्त बनाकर शायद आप उन्हें यह महसूस करा सकती हैं कि उनका आपके पति के साथ फ़्लर्ट करना ठीक नहीं। आपके साथ दोस्ती करने के बाद वो अपने व्यवहार में सीमायें लगायेंगी। उन्हें खुद ही अपनी गलती का एहसास हो सकता है।

अपने पति से करें बात
ऑफिस में किसी महिला का आपके पति के प्रति आकर्षित होने की बात आप दोनों के रिश्ते को बिगाड़ सकता है। इस विषय में आपको अपने पार्टनर से बात करके चीज़ों को साफ़ कर लेना चाहिए। ऐसा करके आप उनका पक्ष जान पाएंगी और वो भी आपकी चिंता को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। शांत दिमाग से की गई बातचीत सारी गलतफहमियों को दूर कर देती है।

अपने रिश्ते पर दें अधिक ध्यान
किसी बाहरी व्यक्ति के कारण अपनी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें लाना समझदारी नहीं है। आपको अपने रिश्ते पर ध्यान देना चाहिए। अपने वैवाहिक रिश्ते को मज़बूत करें, प्यार को बढ़ाएं और रोमांस पर ध्यान दें। इससे किसी भी प्रकार की बाहरी नकारात्मकता आपके रिश्ते को बिगाड़ नहीं पाएगी।

पति पर रखें भरोसा
ऐसी परिस्थितियों में समस्या का बड़ा कारण अविश्वास या भरोसा ना करना होता है। यदि आप अपने पति पर भरोसा कर सकती हैं कि वो खुद किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित नहीं होंगे तो यह भरोसा आपके रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आपको अपने पति पर विश्वास रखना होगा कि किसी और महिला के फ़्लर्ट करने के पीछे उनका कोई दोष नहीं है।

समस्या को हल्के में लें
इस बात को एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में लेने के बजाए इसे हल्के में लें और खुले तौर पर अपने पति के साथ इसपर मस्ती मज़ाक करें। इससे आपके पति भी किसी बात को छुपायेंगे नहीं और आपको भी बेवजह चिंता नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications