Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Arranged Marriages: आज भी अरेंज मैरिज भारत में सफल क्यों हैं? इसके पीछे 5 कारण सबसे अहम


Arranged Marriages: भारतीय संस्कृति और परंपरा
भारत की जो संस्कृति रही है कि बच्चों के फैसले बड़े ही लेंगे वो उनकी शादी में भी नजर आता है। पैरेंट्स के अनुसार, वो सिर्फ लड़का या लड़की नहीं बल्कि उसका परिवार, खानदान, आय, समाज में उनकी हैसियत के बाद ही शादी के लिए तैयार होते हैं। वैसे भी आज मैट्रिमोनियल ऐप्स और वेबसाइटों का जमाना है। घर पर बैठकर आप और आपके पैरेंट्स लड़की को या लड़के को पसंद कर लेते हैं। इसके साथ ही वहां पर हजारों ऑप्शन भी सामने होते हैं। वैसे अब वो वक्त तो नहीं रहा कि पड़ोसी या रिशस्तेदार का लाया हुआ रिश्ता जबरदस्ती लड़की या लड़के पर थोंप दिया जाए। अरेंज्ड मैरिज में भी लड़के या लड़की को पसंद करने की आजादी दी जाती है।

Arranged Marriages: परिवार का बैकग्राउंड अहम
पैरेंट्स की एक बात बिल्कुल सही होती है वो ये है कि शादी सिर्फ लड़के के साथ नहीं बल्कि पूरे परिवार से होती है। लड़की को लड़के के साथ उसके पूरे परिवार को भी देखना होता है। पैरेंट्स लड़के के साथ लड़के के परिवार का बैकग्राउंड भी देखते हैं। परिवार कैसा है, समाज में उनका रूतबा, उनकी क्वालिफिकेशन, लड़के के पिता कहां काम करते हैं, उनकी पोस्ट क्या है, मां कैसी है, बहन और भाई क्या करते हैं। ये सारी बातें देखने के बाद ही शादी के लिए हां बोली जाती है।

Arranged Marriages: अरेंज्ड मैरिज को समाज ने मान्यता दी हुई है
अरेंज्ड मैरिज की सबसे अहम बात ये है कि इसे सोसाइटी के द्वारा मान्यता मिली हुई है। अगर शादी अरेंज्ड भी हो रही है तो शादी से पहले कपल आपस में कई बार मिलते भी है, जो समाज और परिवार की नजर में बुरा नहीं माना जाता है, क्योंकि ये पहले से ही परिवार और समाज ने स्वीकार किया हुआ है।

Arranged Marriages: अरेंज्ड मैरिज को समाज ने मान्यता दी हुई है
अरेंज्ड मैरिज की सबसे खास बात ये है कि इसमें माता-पिता की खुशी शामिल होती है। वो अपने बच्चों के लिए सारे काम बहुत खुशी के साथ करते हैं। पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए हमेशा बेस्ट चुनना चाहते हैं, इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

Arranged Marriages: अरेंज्ड मैरिज में माता-पिता की खुशी शामिल होती है
अरेंज्ड मैरिज की सबसे खास बात ये है कि इसमें माता-पिता की खुशी शामिल होती है। वो अपने बच्चों के लिए सारे काम बहुत खुशी के साथ करते हैं। पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए हमेशा बेस्ट चुनना चाहते हैं, इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

Arranged Marriages: अरेंज्ड मैरिज से फाइनेंशली मजबूती मिलती है
अरेंज्ड मैरिज के लिए लोग इसलिए भी तैयार होते हैं, कि अगर आगे मैरिज लाइफ में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो वो सारा इल्जाम पैरेंट्स पर डाल सकें, कि शादी आप ने ही करवाई थी। इसके साथ फाइनेंशली मजबूती भी पैरेंट्स की ओर से मिली होती है, क्योंकि आप ने उसकी मर्जी से शादी की है।



Click it and Unblock the Notifications