Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Healthy Relationships: शादी के बाद इन वजहों से गुस्सैल और चिड़चिड़ा हो जाती है महिलाएं

शादी के बाद महिलाओं में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसमें उनके फिजिकल चेजेंस से लेकर मेंटल और इमोशनली बदलाव भी होते हैं। शादी के बाद ससुराल में खुद को दूसरे के लिए बदलना, उनके अनुसार काम करना, जो शादी से पहले नहीं किया वो सबकुछ करना। इन सारी वजहों से महिलाओं के बर्ताव में भी बदलाव होता है। शादी के बाद महिला को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें सबसे अहम होता है खुद में बदलाव करना। और भी कई सारी वजहों के कारण महिलाएं अक्सर चिड़चिड़ी और गु्स्सैल हो जाती हैं। यहां पर हम आपको शादी के बाद महिलाओं के गुस्से के कारण और उनके चिड़चिड़ेपन की वजहों को थोड़ा डीटेल में बताएंगे-
घर और ससुराल के माहौल में फर्क
शादी के बाद लड़की एक नई फैमली में आ जाती है। जहां पर उसके घर जैसा कुछ नहीं होता है। वो जिस तरह से घर में रहती थी, अब वो ससुराल में नहीं रह पा रही है। सोने, जागने, खाने-पीने के पैटर्न में बदलाव होने लगता है। अपने घर में लड़की जिस बेबाकी से रहती है वैसा वो ससुराल में नहीं रह पाती है। इन सारी वजहों से भी लड़की में गुस्सा और चिड़चिड़ापन आने लगता है।
ससुराल में प्यार और सम्मान का ना मिलना
शादी के बाद लड़की अपना सबकुछ छोड़कर ससुराल जाती है, लेकिन उसे ससुराल में माइके जैसा कुछ नहीं नजर आता है। उसे ससुराल में प्यार और सम्मान नहीं मिलता है, जिसके बारें में उसने सोचा था। ससुराल वालों के खराब व्यवहार के कारण, उनके द्वारा मिलने वाले आए दिन के तानों से भी परेशान होकर लड़की गुस्से में भरी रहती है, क्योंकि वो अपना गुस्सा किसी पर निकाल नहीं पाती है, जो उसके स्वाभाव में भरने लग जाता है।

जॉब या पढ़ाई छूटने के कारण
अगर कोई लड़की शादी से पहले अच्छी जॉब कर रही थी, लेकिन शादी के बाद उसे अपनी जॉब छोड़नी पड़ जाती है और उसकी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस खत्म हो जाती है, उसे अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता है। जिसकी वजह से भी उसमें गुस्सा, नाराजगी, चिड़चिड़ापन आने लग जाता है। वहीं लड़की अगर शादी से पहले कोई अच्छा कोर्स कर रही है या फिर हाईयर एजुकेशन ले रही है और शादी के बाद उसे वो कोर्स छोड़ना पड़ जाता तब भी महिला अंदर ही अंदर कुढ़ने लग जाती है, उसका किसी काम में मन नहीं लगता है। उसके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लग जाता है।
पति का सपोर्ट ना मिलना
अगर शादी के बाद महिला को अपने पति का सपोर्ट नहीं मिलता है तब भी उसमें गुस्सा भरने लग जाता है। एक लड़की शादी के बाद सबसे अधिक अपने पति पर निर्भर रहती है, लेकिन पति भी हर काम अपने पैरेंट्स से पूछ कर यहां तक की पत्नी के साथ कही बाहर भी जाना है तब भी माता-पिता की इजाजत की जरूरत होती है, उन्होंने मना कर दिया तो पति नहीं जाता है, इन सारी वजहों से भी पत्नी चिड़चिड़ी होने लग जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
