Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Abusive Relationship: क्यों महिलाएं एब्यूज़िव रिश्ते से दूर नहीं हो पाती हैं? ये हैं सबसे बड़े कारण

आपके आस पास ऐसी कई महिलाएं होगीं, जिनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, वो उस रिश्ते से निकलने के बारें में सोंचती भी है लेकिन नहीं निकल पाती है। आप उनको इसके बारें में समझाते भी हैं कि टॉक्सिक रिलेशन से या फिर अपमान करने वाले पति को वो क्यों नहीं छोड़ देती है, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं होता है, लेकिन इसके पीछे कई सारे रीजन होते हैं, जो वो जानती हैं, लेकिन बताना नहीं चाहती हैं। आइये जानते हैं कि वो कौन कौन से रीजन है जिसकी वजह से एक महिला अपने टॉक्सिक रिश्ते से नहीं निकल पाती या अपने अब्यूसिव हसबेंड को नहीं छोड़ पाती है-

Abusive Relationship: पति पर आर्थिक रूप से निर्भर होना
फाइनेंशली रूप से डिपेंड होने के कारण महिलाएं अपने अब्यूजिव पति को नहीं छोड़ पाती हैं। क्योंकि वो अपने पति पर ही निर्भर हैं। कई बार ऐसा होता है कि महिला के मायके वाले भी उसका साथ नहीं देते हैं। अगर महिला अपने मारपीट करने वाले पति को छोड़ देगी तो कहां जाएगी, क्या करेगी, ये सारी बातों को लेकर वो उसी पति के साथ मजबूरी में रहती है, क्योंकि उसके विचार में उसका साथ देने वाला कोई नहीं है। अगर पति को छोड़ देगी तो उसकी लाइफ कैसे चलेगी, जिस वजह से वो अपने एब्यूज़िव रिश्ते में फंसी रहती है।

Abusive Relationship: पति के बिहेवियर में बदलाव की उम्मीद
महिला को उम्मीद होती है कि शायद कोई ऐसा वक्त आएगा जब उसका पार्टनर उसके लिए अच्छा हो जाएगा, उसके साथ मारपीट नहीं करेगा। वो इसको पॉजेटिव तरीके से सोंचते हुए अपने रिश्ते से बाहर नहीं निकलती है। वो यही सोचती है कि उसका रिश्ता शायद बेहतर हो जाए। पति उसका सम्मान करने लगे, उसे इज्जत देने लगे। जिस वजह से महिला तमाम तकलीफे झेलते हुए भी अपने रिश्ते की मजबूती के लिए काम करती रहती है, उम्मीद पाले रहती है।

Abusive Relationship: समाज के ताने
भारत जैसे देश में एक महिला इसलिए भी अपने टॉक्सिक रिश्ते से बाहर नहीं आ पाती है कि उसे समाज का डर बना रहता है। वो यही सोचती है कि अगर वो रिश्ता खत्म भी कर दे तो समाज क्या कहेगा, उसके बारें में समाज के लोग बुरी बातें बनाएंगे, उसे चैन से जीने नहीं देंगे। लोग पति को बुरा ना कहकर महिला पर ही उंगली उठाना शुरू कर देते हैं, जिस वजह से भी महिला अपने बुरे रिश्ते के साथ रहने को मजबूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications