Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विवाह के लिए मिल जाए ऐसे गुण वाली लड़की तो सौभाग्यशाली रहेगा आपका दांपत्य जीवन
भारतीय समाज में पति पत्नी का रिश्ता सिर्फ इस जन्म के लिए नहीं बल्कि सात जन्मों का बंधन माना जाता है। इससे इस रिश्ते की पवित्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। विवाह के बाद लड़का और लड़की दोनों ही अपने जीवन की नई पारी का शुभारंभ करते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार, सम्मान और विश्वास के बने रहने से ये सफर आसान बन जाता है। पुराणों में ऐसा कहा गया है कि जीवनसंगिनी अच्छे गुण वाली मिल जाए तो उस व्यक्ति को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। जानते हैं महिला में ऐसे कौन से गुण होने चाहिए जिससे पति का भाग्य पक्ष मजबूत हो जाता है।

जो करती हो धर्म का पालन
जिन व्यक्तियों की पत्नी सच्चे मन और आस्था के साथ अपने धर्म का पालन करती है वो खुशकिस्मत माने जाते हैं। ऐसी महिलाएं बहुत ही सहजता से अपने ससुराल पक्ष को खुश रख लेती हैं।

जिसकी इच्छाएं हों सीमित
वो महिलाएं जो अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करना जानती हैं और जिनकी इच्छाएं ही सीमित रहती हैं वो अपने पति को भाग्यशाली बनाती हैं। ऐसी औरतें नई नई चीजों की डिमांड करके अपने पति को परेशान नहीं करती हैं। इनके घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती है क्योंकि ये सब मैनेज कर लेती हैं।

जिसमें हो धैर्य
महिला के अंदर सब्र करने की क्षमता होनी चाहिए। जिस घर की औरतों में धैर्य का गुण नहीं होता है वहां अशांति रहती है।

जो रखे छोटे और बड़ों का ध्यान
अगर पत्नी घर के छोटों का ख्याल रखती है और बड़ों के साथ विनम्रता से बात करती है वो पूरे परिवार को साथ लेकर चलती है। ऐसी महिलाएं घर में कभी भी लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा होने नहीं देती हैं।

जो रखे पति की स्थिति का ख्याल
एक अच्छी जीवनसंगिनी वही है जो हर हाल में अपने पति का साथ दे। पति की हैसियत का ध्यान रखने वाली महिलाएं गुणी मानी जाती हैं। ऐसी औरतें पति के लिए किसी भी तरह की दुविधा पैदा करने के बजाय उन्हें उस परिस्थिति से उबारने का प्रयास करती हैं।

जिसकी हो मधुर वाणी
यदि मीठी वाणी वाली महिला आपको पत्नी के रूप में मिलती है तो ये पति ही नहीं पूरे घर के लिए खुशी की बात है। पत्नी के कठोर और कर्कश बोल ही विवाद की वजह बन सकते हैं।

जो नहीं करती हो गुस्सा
किसी भी पुरुष के लिए ये बहुत खुशकिस्मती की बात होती है यदि उसकी पत्नी गुस्सा नहीं करती है। ऐसी महिलाएं सामने वाले के पक्ष को सुनने और समझने का समय लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
