Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Marriage Tips: फिजिकल इंटीमेसी के दौरान इन बातों को आपका पार्टनर बिल्कुल नहीं करता बर्दाश्त

जब दो लोग एक साथ फिजिकल रिलेशन में आते हैं तो सबसे अहम सवाल होता है कि एक दूसरे को खुश कैसे किया जाए। ऐसा क्या करें जिससे पार्टनर संतुष्ट हो जाए और उसे अपने पार्टनर की इंटीमेसी पर सुकून भी हो। लेकिन फिजिकल इंटीमेसी में 'फील गुड' कराने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आपका पार्टनर आपके साथ बेडरूम में कितना ज्यादा कंफर्टेबल है, क्योंकि इस दौरान होने वाली कुछ चीजें और बातें पार्टनर को बिल्कुल पसंद नहीं होती है, कुछ बातों को तो वो बर्दाश्त नहीं कर पाता है। इन चीजों में पार्टनर की एक्सेप्टेंस, उसकी रजामंदी काफी जरूरी हो जाती है। यहां पर हम उन बातों के बारें में आपको बता रहे जिसके बारें में आपको फिजिकल इंटीमेसी के दौरान आपने पार्टनर से पूछना होगा, उसकी रजामंदी के बाद ही आपको आगे बढ़ना होगा, उन बातों को ध्यान में रखना होगा जो वो बर्दाश्त नहीं करते हैं।

Marriage Tips: पार्टनर का मजाक ना बनाएं
जब आप और आपका पार्टनर एक साथ फिजिकिल इंटीमेसी में साथ होते हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है आप अपने पार्टनर का किसी तरह से मजाक ना बनाएं। जैसे इंटीमेसी के दौरान आवाजें निकलना, पेट से गैस का निकलना, या किसी एक्शन पर हंसी का आ जाना, ये सब कॉमन चीजे हैं रिलेशनशिप के दौरान। इसलिए अपना और अपने पार्टनर का मूड स्पॉइल करने से अच्छा है कि इनको हल्के में लेकर आप आगे बढ़ जाएं।

Marriage Tips: जबरदस्ती रिलेशनशिप बनाना
अगर आप अपने पार्टनर के साथ या फिर आपका पार्टनर जबरदस्ती फिजिकल रिलेशनशिप के लिए जोर दे, तो इस पर जरूर बात करें। जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। इससे आपके या आपके पार्टनर के दिल में खटास पैदा हो सकती है। उसके दिमाग में यही रहेगा कि आप उसके साथ सिर्फ फिजिकल होने के लिए साथ में हैं।

Marriage Tips: एक दूसरे का सम्मान बहुत जरूरी
हर रिश्ते में एक सीमा होती है, ये सीमा पति और पत्नी के बीच भी होती है। फिजिकल रिलेशनशिप में कुछ चीजें पति को नहीं पसंद होती तो कुछ पत्नी को। इस बारें में दोनों एक दूसरे को पहले से ही बता दें, जिससे दोनों ही उनकी बनाई बाउंड्री को क्रॉस ना करें। अगर ऐसा दोनों ही लोग करते हैं, रिश्ते की गरिमा बनी रहती है, साथ ही इस बारें मे भी अहसास रहता है कि उनका पार्टनर उसका सम्मान करता है।

Marriage Tips: शरीर को हाईजीन ना रखना
रिलेशनशिप बनाने से पहले अपने शरीर को क्लीन जरूर करें। ऐसा ना हो कि शरीर से आ रही बदबू की वजह से आपका पार्टनर असहज हो जाए। वैसे भी शरीर को साफ रखने से किसा तरह के इन्फेक्शन से बचा जा सकता है। साथ ही पार्टनर के सामने शर्मिंदा होने की नौबत भी नहीं आएगी।

Marriage Tips: सेफ्टी का हटाना
ये काफी बुरा बर्ताव होता है अपने पार्टनर के साथ करने वाला। अगर आपने अपने पार्टनर की परमीशन के बिना कंडोम हटाते हैं तो ये बर्दाश्त वाली बात नहीं है। इससे आप दोनों को ही नुकसान होगा, खासतौर से आपकी पत्नी को। वो बिना चाहे प्रेगनेंट भी हो सकती है। इसलिए जबतक पार्टनर की मर्जी ना हो अपनी सेफ्टी बिल्कुल ना हटाएं।



Click it and Unblock the Notifications
