Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Relationship Tips: मैरिड कपल के बीच क्यों आ रही दूरियां? 5 वजह जो कर सकती हैं रिश्ता बर्बाद
Relationship Tips: शादी एक खूबसूरत रिश्ता है, जिसमें प्यार, विश्वास और समझदारी की जरूरत होती है। लेकिन बदलती जीवनशैली, व्यस्तता और भावनात्मक दूरी के कारण आज कई कपल्स के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जिस रिश्ते को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता था वो आज के समय में 1 से 2 साल में ही टूटने की कगार पर आ रहा है। दरअसल मैरिड कपल्स के बीच दूरी आना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है।
ये तो सच है कि हर रिश्ता समय के साथ कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन समझदारी, संवाद और प्यार से हर दूरी मिटाई जा सकती है। रिश्तों को तोड़ने में वक्त नहीं लगता, लेकिन उन्हें जोड़कर रखना एक कला है और यह कला आपके ही हाथ में है। समय रहते कारणों को समझना और उनका समाधान खोजना बेहद जरूरी है, वरना यह दूरी रिश्ते को तोड़ भी सकती है। आज हम आपको वो 5 मुख्य कारण बताने जा रहे हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते में दरार डाल सकती हैं।
1. भरोसे की कमी - शक और असुरक्षा का जहर
किसी भी रिश्ते की जान भरोसा होता है, लेकिन जब पति या पत्नी एक-दूसरे की हर बात पर शक करने लगते हैं, फोन चेक करते हैं या झूठ बोलते हैं, तो यह रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आज के दौर में ऐसा होना आम बात हो गया है। न पति को पत्नी पर भरोसा है और न ही पत्नी तो पति पर। ऐसे में आज के समय में तलाक के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहे तो अपने शादी के रिश्ते में स्पष्टता और ईमानदारी रखें। अगर कोई बात खटक रही है, तो शांत मन से उस पर बात करें, बजाय गुस्सा या ताना मारने के।

2. संवाद की कमी - रिश्ते की सबसे बड़ी दुश्मन
एक सफल शादी की नींव खुलकर बात करना होती है। जब कपल्स एक-दूसरे से भावनाएं नहीं बांटते, समस्या पर चर्चा नहीं करते या सिर्फ हां और ना में बातचीत सिमट जाती है, तो गलतफहमियां जन्म लेती हैं। छोटी बात भी बड़ी लगने लगती है और मनमुटाव बढ़ता है। कई बार संवाद की कमी तलाक का कारण बन जाता है। अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर दिन कम से कम 15-20 मिनट एक-दूसरे के साथ बिना फोन के बिताएं। खुलकर दिल की बात कहें और सामने वाले की सुनें।
3. समय की कमी - व्यस्तता में खोया रिश्ता
भागदौड़ भरी जिंदगी में पति-पत्नी दोनों अपने-अपने करियर या बच्चों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते। इससे भावनात्मक जुड़ाव कमजोर हो जाता है। हर कपल के लिए जरूरी है कि हफ्ते में कम से कम एक दिन 'couple time' रखें। साथ में घूमने जाएं, फिल्म देखें या कोई नया अनुभव साझा करें और घूमने जाएं।

4. किसी और का हस्तक्षेप भी एक कारण
कभी-कभी रिश्ते में मां-बाप, दोस्त या सोशल मीडिया की दखल भी दरार की वजह बन जाती है। निजी बातों का बाहर जाना या दूसरों की बातों में आना रिश्ता बिगाड़ सकता है। अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में ननद, मायके वालों और सास-ससुर का हस्तक्षेप इतना बढ़ जाता है कि रिश्ता कमजोर हो जाता है। ऐसे में रिश्ते की डोर को मजबूत बनाए रखने के लिए रिश्ते की सीमाओं को समझें और निजी मामलों को निजी ही रखें। अपने रिश्ते के फैसले खुद लें, दूसरों के आधार पर नहीं।
5. शारीरिक और भावनात्मक दूरी - प्यार की कमी
एक सफल रिश्ते में सिर्फ साथ रहना ही नहीं, बल्कि प्यार महसूस कराना भी जरूरी होता है। जब स्पर्श, तारीफ, तारीफ भरे शब्द या रोमांस कम हो जाता है, तो कपल्स भावनात्मक रूप से अलग-थलग महसूस करते हैं। आप रिश्ते की मजबूती के लिए एक-दूसरे की सराहना करें, स्पर्श को नजरअंदाज न करें और रोमांस को जीवित रखें। छोटे-छोटे इशारे भी बहुत मायने रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
