Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Micro Wedding: क्या है माइक्रो वेडिंग ट्रेंड? क्यों बढ़ रहा है इसका चलन जानिए
भारत में शादी किसी उत्सव से कम नहीं, खास कर उत्तर भारत में शाादियां बहुत ही भव्य तरीके से की जाती है। शादी में लाखों रूपये पानी की तरह बहा दिये जाते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि परिवार वालाों को अपनी शान तो दिखानी ही होती है, साथ ही बारातियों का स्वागत भी किसी राजा-महाराजा से कम नहीं करना चाहते। वहीं लड़के वालों की भी कुछ खास डिमांड होती है, जो लड़की वाले पूरी करते है।

शादी की तैयारी करना, उसकी प्लानिंग बहुत ही थकाने वाला काम भी होता है। फिजिकली और फाइनेंशली तरीके से भी परेशान करने वाला होता है। वहीं इन दिनों एक नया ट्रेंड चल पड़ा है जो शायद मानसिक और आर्थिक रूप से सुकून देने वाला हो सकता है। महंगी शादी से बचने के लिए लोग माइक्रो वेडिंग करना पसंद कर रहे हैं। आज के टाइम में बड़े बड़े सेलिब्रिटीज भी अपनी शादी माइक्रो वेडिंग कर रहे हैं। इसमें आप आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को देख सकते हैं। माइक्रो वेडिंग एक छोटी लेकिन कलरफुल शादी होती है। जिसमें सभी पंरपराएं भी निभाई जाती है, लेकिन कम खर्च और समय में। आइये जानते हैं माइक्रो वेडिंग के बारें में-

माइक्रो वेडिंग (micro wedding) में एक काम जो थोड़ा टफ होता है वो है गेस्ट लिस्ट तैयार करना। क्योंकि इसमें कुछ खास और गिने-चुने लोगों को ही शादी पर बुलाया जाता है,, जिससे हो सकता है बाकी रिश्तेदार नाराज भी हो जाएं। समझदारी से काम लेते हुए इस माइक्रो वेंडिग की तैयारी की जाती है।

माइक्रो वेडिंग की प्लानिंग
माइक्रो वेडिंग की प्लानिंग टफ काम होता है, उतना ही जितना बड़ी शादी की प्लानिंग करना। लेकिन शादी की प्लानिंग कम खर्च में होती है।

गेस्ट लिस्ट तैयार करना
माइक्रो वेडिंग की प्लानिंग में सबसे पहले आपको शादी में बुलाने के लिए गेस्ट लिस्ट को तैयार करना जरूरी है। मोहमानों को इंवाइट किए जाने वाले लोगों की लिस्ट तैयार करें फिरर उसी हिसाब से वेडिंग कार्ड छपवाएं।

माइक्रो वेडिंग का बजट
माइक्रो वेडिंग में भव्य शादी जितना पैसा नहीं खर्च होता है। लेकिन सबसे अहम बात ये है कि आप शादी का वेन्यू, खाना और गेस्ट कितने बुला रहे हैं। इसको देखते हुए अपना बजट तैयार करें। वेन्यू पर भी कपल या उसके परिवार वालों को बात कर लेनी चाहिए। जिससे खर्च दोनों में बंट जाएं। साथ ही डेकोरेशन और खाने पर कैसे और कितना खर्च होगा इसका भी बजट पहले से बना लें।

शादी के लिए वेन्यू का चुनाव
माइक्रो वेडिंग के लिए वेन्यु का चुनाव उसी हिसाब से करें, जितना आप गेस्ट को इनवाइट कर रहे हैं। बड़ा हॉल या पार्क लेने से डेकोरेशन का खर्च बढ़ सकता है। वहीं आप अगर घर का बगीचा या बैकयार्ड इतना बड़ा है कि शादी हो सकती है तो उसी को अच्छे डेकोरेट करके पैसा भी बचा सकते हैं।

लिमिटेड डिश को सेलेक्ट करें
अच्छा खाना भारतीय शादी की जान होती है। खाने में आप अच्छी डिश को शामिल करें, लेकिन व्यजंन कम रखें। मेनू में कुछ बेहतरीन व्यंजनों को शामिल करके आप पैसे बचा सकते हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
