Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Get Back In Shape Post Wedding: शादी के बाद फिट रखने के लिए नई दुल्हन अपनाएं ये तरीके
Get Back In Shape Post Wedding- शादी के बाद अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां मोटी होने लग जाती हैं, लोग यही कहते हैं कि ससुराल में बहुत प्यार मिल रहा है, जिसकी वजह से लड़की खुशी के कारण मोटी हो रही है। लेकिन असली वजह कुछ और ही होती है, शादी के बाद लड़कियां अपने ऊपर उतना ध्यान नहीं दे पा रही होती हैं, जितना वो शादी से पहले देती थी।

उनका खान-पान,लाइफस्टाइल सब बदल जाता है। उनके सोने और उठने की स्लीप साइकिल भी बदल जाती है। साथी ही वो जिस तरह से वर्कआउट करती थी वो अब नहीं हो पा रहा होता है। लेकिन शादी के बाद लड़कियों को अपने ऊपर ध्यान देने की काफी जरूरत होती है। अगर वो अपना ध्यान नहीं रखेगी तो उनको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यहां बताए जा रहे तरीकों को फॉलो करते हुए अपनी फिटनेस पर जरूर ध्यान दें।

अपनी स्लीप साइकिल सेट करे
ये काफी अहम है कि शादी के बाद अक्सर लड़कियों की नींद खराब हो जाती है। सोने और उठने के वक्त में बदलाव आ जाता है। ऐसे में आपको अपनी स्लीप साइकिल को सही करना होगा। वर्ना आपको नींद ना आने की समस्या के साथ ही और भी कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती है।

अपने खान-पान का रूटीन सही करें
शादी के बाद भले ही आपके घर वाले सुबह 10 बजे नाश्ता करते हों, लेकिन अगर आपकी सुबह 8 बजे नाश्ता करने की आदत से उसे वैसे ही रखें। आप जल्दी उठकर अपने लिए हेल्दी नाश्ता बना लें। किसी की इंतजार ना करें। साथ ही वक्त पर खाना जरूर खाएं। अक्सर होता है कि घर के कामों के चक्कर में आप टाइम पर लंच और डिनर नहीं कर पाती है। खाने का रूटीन सेट करें।

वर्कआउट जरूर करें
शादी से आपका वर्कआउट को लेकर जो प्लान था वो शादी के बाद भी जारी रखें। अगर आप जिम नहीं जा पा रही हैं तो घर में ही वर्कआउट करना शुरू करें और अपनी फिटनेस का ध्यान रखें।

ऑयली फूड से दूरी
अगर आप शादी से पहले ऑयली फूड और जंक फूड से दूर रहती थीं तो शादी के बाद भी ऐसा ही करेंष कई बार ऐसा होता है कि घर में दावते होती हैं, नई दुल्हन को रिश्तेदारों के घर पर भी जाना होता है, ऐसे में वो किसी भी चीज के लिए मना नहीं कर सकती है। इसलिए जहां तक हो सके आपको घर पर अपने लिए कम ऑयल का खाना बनाना चाहिए। साथ ही जंक फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications