Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Golden Rules for Relationship: खुशहाल और सफल वैवाहिक जीवन के लिए कपल फॉलो करते हैं ये नियम
Golden Rules for Relationship: आज के समय में जहां रिश्ते बेहद नाज़ुक हो चुके हैं, शादियाँ लम्बे समय तक कायम रखना बहुत मुश्किल हो गया है। वैवाहिक रिश्ते में मधुरता और धैर्य बनाए रखना बहुत ज़रूरी होता है, ताकि वह रिश्ता सालों साल चल सकें। शादी का रिश्ता निभाना बेहद मुश्किल भरा होता है और कई बार एक छोटी सी गलती भी इस रिश्ते को खतरे में डाल देती है।
शादी में सफल होना अक्सर कई लोगों के लिए संभव नहीं होता है। यही मुख्य कारण है कि कई मामलों में विवाह का अंत तलाक के रूप में होता है। यहां तक कि छोटी-छोटी बातें भी बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। लेकिन सुखी और सफल वैवाहिक जीवन के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पेश हैं ऐसी कुछ बातें जिनका ध्यान रखकर आप भी अपनी शादी को खुशहाल और सफ़ल बनाए रख सकते हैं -
Golden Rules for Married Couples in Hindi

साफ़ स्पष्ट बातचीत करें
पति पत्नी के बीच बातचीत का अभाव कई परेशानियों को जन्म देता है। कई चीजों के बारे में खुलकर बात न करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं और रिश्ते में दरार आ सकती है। अगर पति-पत्नी के बीच मतभेद हो तो भी सबसे बड़ी बात एक-दूसरे से खुलकर बात करना है।
आपसी विश्वास
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी पत्नी या पति पर किसी भी बात को लेकर संदेह करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि इससे प्यार भरे रिश्ते भी संकट में आ जाते हैं। इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि आप अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास रखते हों और छोटी छोटी बातों पर उनपर शक ना करें।
स्वतंत्रता में दखल न दें
किसी भी चीज को एक सीमा से ज्यादा प्रतिबंधित करना समस्या पैदा कर सकता है। शादी के रिश्ते में पति पत्नी को अपनी निजी क्रियाओं और पसंद नापसंद के लिए स्वतंत्रताएं होनी चाहिए। क्योंकि इसकी कमी से दोनों को घुटन हो सकती है। ऐसे में इस रिश्ते में दोनों के लिए पर्याप्त आज़ादी होनी चाहिए। पार्टनर की इच्छा को समझकर आगे बढ़ने से रिश्ता सफल होता है।
बातचीत को रखें stress free
हमें सावधान रहना चाहिए कि हम अपना मानसिक तनाव दूसरों पर ना थोपें। पति पत्नी को अपने दैनिक जीवन की परेशानियों को एक दूसरे से साझा करके उनका हल निकालना चाहिए लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि बहुत अधिक नकारात्मक बातचीत ना होने लगे। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी बातचीत लड़ाई झगडे में तब्दील न हो।
अगर हम इन बातों का ध्यान रखें तो हम वाद-विवाद से बच सकते हैं और सुखी वैवाहिक जीवन के साथ आगे बढ़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन का आधार सदैव प्रेम ही होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
