Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Relationship Tips : शादी के बाद पति से ये 5 उम्मीदें करना सही नहीं, तलाक की आ सकती है नौबत
चाहे लड़का हो या लड़की उनके लिए शादी उनकी लाइफ के सबसे बड़े और सबसे अहम फैसले में से एक होती है। शादी के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। जब आप प्यार और उसके बाद शादी के रिश्ते में आते हैं तो एक दूसरे के साथ बहुत सारी अपेक्षाएं भी लेकर आते हैं। लेकिन कुछ अपेक्षाएं ऐसी होती है, जिनके बारें में ना सोंचना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि उन अपेक्षाओं के कारण पति और पत्नी में लड़ाई शुरू हो जाती है। बात यहां तक भी बढ़ जाती है कि तलाक तक हो जाता है।

इसलिए खासतौर से पत्नी को अपने पति से ऐसे डिजायर्स नहीं रखनी चाहिए, जिससे घर में कलह हो, बल्कि हेल्दी डिजायर्स रिश्ते को मजबूत करती हैं। आइये जानते हैं उन्हीं अपेक्षाओं के बारें में जिन्हे एक पत्नी के रूप में महिलाओं को अपने पति से नहीं रखनी चाहिए-

1. अपने पति को आप और उसकी मां के बीच चुनने को कहना
सास और बहू की आपसी लड़ाई कोई नहीं बात नहीं है। ये सदियों से होता आ रहा है कि सास और बहू की नहीं पड़ती है, सास बहू को परेशान करती है, बेटे को उसे खिलाफ भड़काती है, और भी बहुत सारे काम सास अपने बहू के खिलाफ करती है। लेकिन आपको आपनी सास और बहू की लड़ाई में अपने पति को नहीं शामिल करना चाहिए। इस समस्या को आपको खुद ही देखना और सॉल्व करना होगा। आपको ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि जो आपके पति हैं वो आपकी सास के बेटे हैं, इसलिए ये बात तो दिमाग में भी नहीं रखनी चाहिए कि आप अपने पति को उसकी मां से अलग कर दें। या फिर ऐसी बात अपने पति से कर दे कि घर में कोहराम मच जाए। आप अपने पति से ये नहीं कह सकती कि उनको आप में और आपकी मां दोनों से में से किसी एक को चुनना है। इससे बात यहां तक बढ़ सकती है कि तलाक की नौबत भी आ सकती है।

2. आपका पति दूसरी महिला को नजर उठा कर भी ना देखे
एक मर्द की ये टेंडेंसी होती है कि वो उसको आकर्षित करने वाली महिला को जरूर देखता है। वहीं दूसरी बात आपका पति के पास आंखें हैं, ऐसा तो नहीं होगा कि कोई महिला उसके सामने से गुजरे तो वो अपनी आंखे बंद कर लें। ये पुरूषों का स्वाभाव होता है कि वो खूबसूरत महिला को जरूर देखता है। लेकिन अगर आपका पति किसी एक महिला को देखकर आकर्षित है और उसके साथ बातचीत को बढ़ा रहा है तो ये खतरे की घंटी हो सकती है, यहां पर आपको अपने पति को स्टॉप करना चाहिए।

3. आप अपने पति से अपनी गर्ल फ्रेंड होने की उम्मीद करती हैं
अगर आप ये सोंचती है कि पति आपको गर्लफ्रेंड की तरह ट्रीट करें तो इसके लिए पहली बात आपको अपने पति को थोड़ा वक्त देना होगा। अगर आप चाहती हैं वो रात को घंटों-घंटो आप से बात करे, रोमांटिक मूड में रहे तो ये कम ही पॉसिबल है, क्योंकि ब्वॉयफ्रेंड भी पति बनने के बाद बदल जाता है। क्योंकि उसकी प्रायोरिटीज चेंज हो जाती है। वो एक जिम्मेदार शख्स बन जाता है। उसे सुबह उठकर ऑफिस जानें से लेकर और भी बहुत सारे काम होते हैं, जिसे आपको समझना होगा।

4.आप चाहती हैं कि आपका पति अपने दोस्तों को छोड़ दें
जिस तरह से आपके पास फ्रेंड्स हैं ठीक उसी तरह से आप के पति के भी दोस्त है, अगर आपका पति आपसे ये कहे कि आप अपनी गर्लगैंग को छेड़ दों तो क्या आप ऐसा करेंगी ? नहीं कभी नहीं करेंगी तो फिर आप अपने पति से भी इस तरह की उम्मीद मत रखें। वैसे भी दोस्त तो शादी से पहले भी थे, तो क्या आप शादी से पहले जितने भी रिश्ते हैं उनको अपने पति से तोड़ने के लिए कहेंगी ? ऐसा तो मुमकिन नहीं है। लेकिन आप कुछ टाइम बाउड्री बना सकती है। उनको अपने दोस्तों से मिलने से ना रोकें।

5.आपका पति आपके हर काम में हाथ बटाएं और दिलचस्पी ले
ऐसा हो सकता है कि आपका पति आपके साथ घर के कामों में साथ दे, लेकिन आप ये सोंचे की वो रोज-रोज घर के काम करे तो ये शायद मुमकिन नहीं है। इसके लिए आपको अपने पति के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग बनानी बड़ेगी। आपका आपके साथ घर के कामों में साथ देगा। आपका पति आपके कामों में भी दिलचस्पी लेगा, इसके लिए आपको पहले रिश्ते को मजबूत करना होगा। आप उसकी भी पसंद नापसंद पर काम करें,उसके काम में भी हेल्प करे, जितना हो सकता है। उसकी परेशानियों को समझना और उसका हल निकालना, उसको बिना वजह किसी बात को लेकर परेशान ना करना। आप अपने पति को खुश रखें। जब वो आपके साइड से सब कुछ पॉजिटिव देखेगा तो वो खुद ब खुद आपकी अच्छाईयों की ओर खिंचता चला आएगा, उसके बाद वो आपके हर काम में भी साथ देगा



Click it and Unblock the Notifications
