Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता
Couple Relationship Tips: आजकल तलाक और ब्रेकअप की खबरें इतनी ज्यादा सुनने में आ रही हैं कि अब तो रिलेशनशिप को लेकर मन में एक डर सा बैठ गया है। लेकिन ये तो आप भी मानेंगे कि हर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कदम दोनों तरफ से बढ़ाए जाते हैं और एक-दूसरे की जरूरतों व मान-सम्मान का ख्याल रखा जाता है। फिर चाहे वो महिला हो या पुरुष दोनों को ही एक-दूजे की भावनाओं और रिश्तों की कद्र करनी चाहिए। कई बार गुस्से व मजाक में कही गई बातें दिल को लग जाती हैं और रिश्ते में दूरी पैदा कर देती हैं। इसलिए ये समझना हर कपल के लिए जरूरी है कि रिलेशनशिप को हेल्दी रखने के लिए वो अपने पार्टनर से क्या बोल रहे हैं और उसका क्या असर होगा। आज के आर्टिकल में हम आपको अपने अनुभव से वो 5 बातें बताने जा रहे हैं जो आपके प्यार भरे रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं।

1. परिवार को लेकर न दें ताना
अक्सर देखा जाता है कि कपल फिर चाहे वो मेल हो या फिमेल अपने पार्टनर को उनके परिवार वालों, रिश्तों को लेकर ताने देते हैं। अगर आपके बीच कुछ विवाद या अनबन है तो उसे आपस में सुलझाएं न कि परिवार वालों को बीच में लाएं। कभी भी पति-पत्नी को एक-दूसरे के परिवार वालों को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं बोलना चाहिए जो मर्यादा के परे हो।
2. कमजोरियों को न बनाएं निशाना
असली पार्टनर वो होता है जो अपने साथी को उसकी कमजोरियों और ताकत दोनों के साथ अपनाता है। न कि वो जो बात-बात में अपने जीवनसाथी की कमजोरियों को निशाना बनाकर उसे ताना मारता है। अगर सुख में आप अच्छे साथी हैं तो जरूरी है कि मुश्किल समय में भी एक-दूजे का साथ पूरी ईमानदारी और प्रेम के साथ निभाएं।

3. आर्थिक मामलों को लेकर न दें ताना
कभी भी अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति को लेकर ताना नहीं मारना चाहिए। दरअसल, पैसों से जुड़ी बातें कपल के बीच की बातें हैं जिसे पर्सनल तौर पर निबटाना चाहिए न कि किसी तीसरे के सामने उसे मुद्दा बनाकर साथी को नीचा दिखाने की कोशिश करनी चाहिए।
4. रिश्ते पर न करें पछतावा
कई बार समय के साथ कुछ लोगों को ऐसा लगने लगता है कि उनका रिश्ता एक मजबूरी का रिश्ता बन गया है। वो एक दूसरे को जताने लगते हैं कि अब उन्हें अपने रिश्ते पर पछतावा है और गुस्से में कुछ ऐसा कह देते हैं जो सीधे दिल पर वार करती है। अगर आप रिश्तों में प्यार चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अपनी वाणी पर संयम रखें
5. एक-दूसरे का साथ देना
अगर आप दोनों वर्किंग हैं तो आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि एक-दूसरे का हाथ बटाएं। न कि सिर्फ ये कहकर बात टाल दें कि ये तुम्हारा काम है तो तुम ही करो। जरूरी नहीं है कि किसी काम पर किसी के नाम की मोहर लगी हो। फिर चाहे वो पति हो या पत्नी दोनों को ही अपने पार्टनर की परेशानियों को समझना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
