Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शदीशुदा जिंदगी में होती रहती है कलह, मगर भूल से भी पार्टनर को न कहें ये बातें
यदि ऐसा कहा जाए की बिना किसी वाद विवाद के पति पत्नी साथ रहते हैं तो शायद ये कल्पना में ही हो सकता है। क्योंकि जहां प्यार है वहां तकरार भी होती ही है। किसी भी रिश्ते में कितनी भी सावधानी क्यों न बरती जाए, मगर झगड़े और परेशानियां तो आती ही हैं।
छोटे-मोटे झगड़े अक्सर रिश्तों को आगे बढ़ाने का आधार बनते हैं। लेकिन ऐसी भी कई घटनाएं होती हैं जब कुछ लोग लड़ते समय अपने मुँह में जो भी आता है वो कह देते हैं और यह अच्छी आदत नहीं है। कई लोग ऐसे होते हैं जो अक्सर अपनी कही हुई बातों के बारे में सोचते हैं और फिर अफसोस जाहिर करते हैं।
वैवाहिक जीवन में कई बातों का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मजबूत रिश्ते में भी दरार पड़ सकती है। इस लेख में हम कुछ ऐसी बातों का जिक्र कर रहे हैं जिसे लड़ते झगड़ते समय कभी भी अपने पार्टनर से नहीं कहना चाहिए।

यह सब तुम्हारी गलती है
हममें से कई लोग अक्सर सुनते हैं कि यह सब तुम्हारी गलती है। कई लोगों का लक्ष्य लड़ाई के दौरान सामने वाले को मानसिक रूप से तोड़ना ही होता है। लेकिन जब इसके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द कठोर हो जाते हैं तो इससे और अधिक समस्याएं पैदा होती हैं और झगड़ा कभी सुलझ नहीं पाता। एक-दूसरे पर दोषारोपण करने से पहले मिल-बैठकर समस्या की गहराई और कारण का पता लगाकर उसे सुलझाने का प्रयास करें, न कि सीधे सामने वाले को ही दोषी ठहरा दें।
पिछली बार तुम्हारी ही वजह से सब हुआ था
अपने साथी से यह कहना कि पिछली बार गलती आपने ही की थी, बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। अतीत की गलतियों को बार-बार दोहराने से आपकी समस्या छोटी होने पर भी बड़ी हो जाती है। इससे सामने वाले पर यही छाप पड़ती है कि आप उनकी सभी गलतियों को याद रखते हैं और मौका आने पर उसे ताने की तरह इस्तेमाल करते हैं। इससे आप दोनों के बीच कटुता बढ़ेगी।
तलाक ही ले लेना चाहिए
कई लोग ऐसे होते हैं जो झगड़ते समय सीधे तलाक तक पहुंच जाते हैं। शादी के बाद बहुत झगड़ने वाले कपल्स कई बार इस तरह की बात करते हैं। लेकिन इसे केवल उस वक्त गुस्से में कही हुई बात सामने वाले को बहुत ठेस पहुंचा सकती है। आप दोनों अपनी सहमति से इस रिश्ते में आये हैं ऐसे में तलाक जैसा कठोर शब्द बीच में नहीं लाना चाहिए।
पार्टनर की गुप्त बातों को लेकर ताना मारना
कई लोग अपने पति या पत्नी से झगड़ते समय अपनी सीमा भूल जाते हैं। वो अपने पार्टनर को नीचे दिखाने के लिए उनके द्वारा ही शेयर की गयी उनकी सीक्रेट बातों को लेकर उन्हें ताना मार देते हैं या फिर उनका मजाक उड़ाते हैं। आपके ऐसा करने से पार्टनर का आप पर से भरोसा कम हो जाएगा। जो सकता है वो भविष्य में आपके साथ ऐसा कुछ शेयर भी न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
