Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आप जानते हैं क्यों मनाया जाता है रोज डे? जानें इस रोमांटिक दिन का दिलचस्प इतिहास और महत्व
Why We Celebrate Rose Day: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत 7 फरवरी को 'रोज डे' के साथ हो चुकी है। यह दिन केवल एक-दूसरे को फूल देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उस खुशबू और कोमलता का उत्सव है जो प्यार हमारे जीवन में लाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार के इजहार के लिए आखिर गुलाब को ही क्यों चुना गया? और इस रोमांटिक परंपरा की शुरुआत कहां से हुई? ये तो आप जानते ही हैं कि रोज डे महज एक ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह भावनाओं को सम्मान देने का एक तरीका है।
चाहे वह एक लाल गुलाब हो या पीला, उद्देश्य सिर्फ इतना है कि हम सामने वाले को यह महसूस करा सकें कि वे हमारे जीवन में कितनी अहमियत रखते हैं। हालांकि कुछ लोगों के जेहन में ये सवाल जरूर आता होगा कि आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई।
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो यहां 'रोज डे' के इतिहास, इसके महत्व और इससे जुड़ी दिलचस्प कहानियों पर आधारित एक विस्तृत लेख लेकर हम आए हैं जो आपके सवालों के जवाब देने के लिए जरूरी है।

क्यों मनाया जाता है रोज डे? (Why We Celebrate Rose Day)
गुलाब को 'फूलों का राजा' कहा जाता है, और जब बात दिल के जज्बातों की हो, तो सदियों से इसकी जगह कोई और फूल नहीं ले पाया है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत दिन के पीछे के छिपे राज। दरअसल, गुलाब और प्यार का रिश्ता उतना ही पुराना है जितनी कि मानव सभ्यता। इसके इतिहास को लेकर कुछ प्रमुख मान्यताएं हैं जो नीचे बताई गई हैं।
ग्रीक और रोमन पौराणिक कथाएं
प्राचीन यूनान (Greece) में गुलाब को प्रेम की देवी 'एफ्रोडाइट' (Aphrodite) से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि गुलाब उनके आंसू और उनके प्रेमी 'एडोनिस' के खून से उत्पन्न हुए थे। तब से इसे अमर प्रेम का प्रतीक माना जाने लगा।
विक्टोरियन युग (Victorian Era)
19वीं सदी में लोग अपनी भावनाओं को सीधे शब्दों में नहीं कह पाते थे। उस दौर में 'फ्लोरिओग्राफी' (Floriography) यानी फूलों के जरिए गुप्त संदेश भेजने की परंपरा शुरू हुई। यहां से गुलाब के अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाने लगा।
प्यार के इजहार के लिए 'गुलाब' ही क्यों?
गुलाब का फूल न केवल देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसकी बनावट और खुशबू में गहरा अर्थ छिपा है जैसे कि गुलाब यह संदेश देता है कि प्यार में कोमलता और मिठास के साथ-साथ संघर्ष भी होते हैं, जो फूल के कांटे से जाहिर होता है। जिन्हें मिलकर पार करना ही सच्चा प्रेम है। साथ ही इसकी खुशबू मन को शांति देती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जो किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए जरूरी है।

क्लियोपेट्रा और नूरजहां से जुड़ा किस्सा
इतिहास के पन्नों में गुलाब की मौजूदगी शाही रही है। कहा जाता है कि मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा ने मार्क एंथोनी के स्वागत के लिए अपने महल के कमरों को गुलाब की पंखुड़ियों से कई इंच तक भर दिया था ताकि एंथोनी उन्हें और उस खुशबू को कभी न भूल सकें। वहीं भारत में मुगल बादशाह जहांगीर को गुलाब बहुत पसंद थे। उनकी बेगम नूरजहां को खुश करने के लिए वे ताजे गुलाबों का इस्तेमाल करते थे। माना जाता है कि गुलाब के इत्र की खोज भी नूरजहां के समय में ही हुई थी।
रोज डे का महत्व (Rose Day Significance)
रोज डे हमें यह मौका देता है कि हम भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर अपने प्रियजनों, पार्टनर, दोस्त या परिवार के प्रति आभार व्यक्त करें। यह वैलेंटाइन वीक का 'ओपनिंग डे' है, जो आने वाले 7 दिनों के लिए एक रोमांटिक माहौल तैयार करता है। यह दिन रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने और एक नई शुरुआत करने का संदेश देता है।



Click it and Unblock the Notifications
