Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत
Relationship Tips: कब करें अपने पार्टनर से सेक्शुअल मुद्दों पर खुलकर बात
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन चुका है, बच्चे भी सबसे अधिक यहीं पैदा होते हैं, लेकिन देश की समस्या ये है कि यहां पर अंतरंगता को एक टैबू बना लिया गया है, जिसके बारें में लोग बात करने से कतराते हैं। यहां तक की पति और पत्नी भी सेक्स के मुद्दे पर खुल कर बात नहीं करते हैं, उनको इस बारें मे बात करने में झिझक महसूस होती है। ये सबसे बड़ी वजह से जिसके कारण शादाशुदा कपल अपने फिजिकल इंटीमेशन से खुश नहीं रहते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं, अंतरंगता के बारें में आपको अपने लाइफ पार्टनर से कब खुलकर बात करनी जरूरी हो जाती है और इस बारें में बात करने का सही तरीका क्या हो सकता है-
आपको सेक्स के बारे में पार्टनर से बात क्यों करनी चाहिए?
अगर आप किसी तरह की सेक्स समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस मुद्दे पर जरूर अपने लााइफ पार्टनर से बात करें। ये काफी अहम है। ये एक ऐसी प्रॉबलम है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर ही सुलझा सकते हैं। कई रिसर्च में ये साफ हो चुका है कि जो कपल्स अपनी सेक्स लाइफ़ के बारे में आपस में डिस्कशन करते हैं, वे फिजिकल इंटीमेशन के दौरान में ज्यादा संतुष्ट होते हैं। साथ ही उनका रिलेशनशिप भी मजबूत होता है।

आपको कब सेक्स के बारे में अपने लाइफ पार्टनर से बात करनी चाहिए?
अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ सेक्स के बारे में बात करने में शर्म करते हैं या फिर झिझकते हैं तो इन तरह की परेशानियों में बात करना अहम हो जाता है। जैसे-
- आपको अंतरंगता के दौरान संतुष्टि नहीं मिल रही है।
- अगर आपको रूटीन सेक्स लाइफ़ से बोरियत महसूस होने लगी है।
- फिजिकल इंटीमेशन में कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं।
- बदलाव के लिए घर से बाहर जाकर आपको अपने पार्टनर से साथ रोमांटिक होना है।

- आपकी सेक्स में रुचि कम हो गई है, या आपको ऐसा लगने लगा है कि - पार्टनर सेक्स के प्रति बोर महसूस करता है।
-अचानक से फिजिकल होने की इच्छा ज्यादा जागृत होने लगे।
- रिश्ते में अंतरंगता है लेकिन प्यार कम हो गया है।
- अंतरंगता के दौरान पार्टनर के व्यवहार में बदलाव।
- अगर आप फ़ैमिली प्लैनिंग के बारे में विचार कर रहे हैं।

आपको बातचीत की कब और कैसे शुरू करनी है-
अगर आप अंतरंगता पर अधिक बात नहीं करते हैं तो आप अचानक से इसकी शुरूआत नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपको धीरे-धीरे ही शुरूआत करनी होगी। इस बारे में बात करने के लिए जगह का चुनाव करें। बातचीत बेडरूम और रात को तो बिस्कुल भी ना करें।
- आपको ऐसे वक्त को चुनना होगा जिससे कि आपके पार्टनर का मूड ना खराब हो।
- बात करते वक्त आपको झिझकने की जरूरत नहीं है, आप आराम से इस मुद्दे पर बात की शुरूआत करें।
- आप अपने पार्टनर पर किसी तरह की जिम्मेदारी या जिम्मेदार ठहराने की कोशिश ना करें। यहां किसी तरह का ब्लेम गेम ना हो।
- ईगो को किनारे रखकर बातचीत करना शुरू करें। सबसे अहम ये है कि इस संबंध में बातचीत एक दिन में नहीं हो सकती है , आपने जब अपने पार्टनर के साथ इसकी शुरूआत कर दी है तो बात को आराम से बढ़ाते जाएं।
- सेक्स के बारें में बातचीत करके आप दोनों का ही रिश्ता मजबूत होगा, साथ ही मैच्योरिटी भी आएगी।



Click it and Unblock the Notifications