Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Dry Dating: अगर आपको भी डेट पर सोबर रहना पसंद करते हैं तो ये ट्रेंड आपके लिए हैं, जाने फायदे
आजकल के मॉडर्न जमाने में अक्सर लोग डेटिंग एप के जरिए मिलते हैं और पहली बार डेट में किसी पब या बीयर बार में मिलना पसंद करते हैं, जहां वो कई पैग मारने के बाद डेटिंग की शुरुआत करते हैं। वहीं ड्राई डेटिंग एक ऐसा डेटिंग ट्रेंड हैं, जहां लोग बिना नशे के किसी को जानने और उनसे बात करने में रूचि रखना।
शराब के बिना आप सामने वाले व्यक्ति को स्पष्ट मन से जान सकते हैं। आइए यहां जानते हैं ड्राई डेटिंग ट्रेंड के बारे में, और क्यों ये पॉपुलर हो रहा है।
डेटिंग ऐप बम्बल के अनुसार, "ड्राई डेटिंग" (अल्कोहल-फ्री डेट्स) का ट्रेंड 2023 में जनवरी के बाद से लोकप्रिय होने लगा है। इस प्लेटफॉर्म की मानें तो यह ट्रेंड 2022 में पॉप्युलर डेटिंग ट्रेंड में से एक था। लोग जानबूझकर अल्कोहल-फ्री सोबर डेटिंग का तरीका चुन रहे हैं, ताकि वो बिना नशे के अपने पार्टनर को चुन सकें।

महामारी के बाद से ही लोग हेल्थ को लेकर काफी अवेयर हुए हैं, इसलिए अब डेटिंग ट्रेंड में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसलिए कपल एल्कोहल फ्री डेट्स का चुनाव कर रहे हैं।
बम्बल की रिलेशनशिप एक्सपर्ट शाहज़ीन शिवदासानी ने कुछ ऐसे मजेदार टिप्स शेयर किए है जो सोबर, ड्राई डेट्स पर जाने पर और एक दूसरे की पसंद जानने में मदद करेगी:
1. अपनी पहली मुलाकात को ड्राय डेट बनाने के लिए सोचें, इसके लिए आप एक लंबी वॉक पर भी जा सकते हैं या कोई शांत गतिविधि के बारे में सोच सकते हैं।
2. ड्राई डेट के लिए कॉफी डेट अच्छा ऑप्शन हो सकता है- यह लंबा चलने वाला भी हो सकता है या छोटा भी, जो भी आपके लिए सबसे अच्छा हो।

3. आप एक गेम डेट पर भी जा सकते हैं। जैसे- पार्क में दौड़ना, योगा, या कौन साइकिल तेज चलता है, जैसी हेल्दी कॉम्पीटिशन से भी आप एक दूसरे के करीब आ सकते हैं।
4. फूड फेयर में जाएं या साथ में स्ट्रीट फूड की खरीदारी करें।
5. म्यूजियम या किसी पेंटिग एग्जीबिशन में एक साथ इत्मीनान से टहलें। आप आर्ट एंड कल्चर की जानकारी जुटाने के साथ एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ नया जान पाएंगे। इसके साथ आप अपनी सोशल मीडिया के लिए भी कुछ नए फोटोज ले सकते हैं।
6. आपके शहर में होने वाले इवेंट, म्यूजिकल शो और लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लें। आप अपने पसंदीदा कलाकारों या लेखकों से जुड़ सकते हैं और अपनी डेट को क्रिएटिव भी बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
