Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Sleep Divorce: शादी टूटने से बचा रहा है ये ट्रेंड, जानें कब कपल्स को पड़ती है स्लीप डिवोर्स की जरुरत
एक सफल शादी के लिए कपल को एक रूम और एक बेड शेयर करना बेहद जरुरी होता है, वहीं अगर किसी कपल के दरम्यान किसी वजह से खट्टास आ जाए, तो वो दूरिया उनके पर्सनल स्पेस में भी दिखाई देने लगती हैं।
अक्सर कपल का साथ सोना और अलग सोना जैसी बातों को उनकी शादीशुदा जिंदगी से जोड़कर देखा जाता है। अगर कपल साथ सो रहा है तो सब कुछ ठीक हैं, वहीं अगर वो अलग-अलग रुम में सोते हैं, तो लोग तलाक होने के कयास लगाने शुरु कर देते हैं।
इन दिनों शादी बचाने के लिए कपल्स के बीच स्लीप डिवोर्स बढ़ता ट्रेंड हैं, जिसमें शादीशुदा जोड़ा एक कमरे में सोने की बजाए अलग-अलग कमरे में सोते हैं या अलग बेड या अलग समय चुनते हैं।
दरअसल ये ट्रेंड कपल्स के बीच इसलिए लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि जब पार्टनर के स्लीप पैटर्न में असमानताएं होती है तो बिना कॉम्प्रोमाइज किए अच्छी नींद और पार्टनर से रिश्तों में मधुरता बनी रहे इसलिए वो एक साथ सोने की बजाय अलग-अलग सोना पसंद करते हैं। जिसे स्लीप डिवोर्स कहा जाता है।

क्या है स्लीप डिवोर्स
स्लीप डिवोर्स तब होता है, जब कपल्स एक साथ तो रहते हैं, लेकिन बेहतर नींद लेने के लिए वह अलग-अलग बेडरूम में सोना पसंद करते हैं। स्थिति के आधार पर स्लीप डिवॉर्स लॉन्ग टर्म या कुछ समय के लिए भी हो सकता है।
क्यों कपल्स लेना चाहते हैं स्लीप डिवोर्स
कई कपल्स रात की बेहतर नींद के लिए बस अलग-अलग बिस्तरों में सोना पसंद करते हैं। कपल्स जब सोते समय मुश्किलों का सामना करते हैं, तब ऐसे निर्णय लेते हैं। एक साथ सोने से खर्राटे, सांस की परेशानी, तकिया या कंबल को गले लगाना, अधिक करवट लेना, देर रात तक टीवी देखना और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
क्यों जरुरी है स्लीप डिवोर्स
दिनभर की भारी थकावट के बाद अच्छी नींद लेना बहुत ज्यादा जरूरी है। लेकिन एक पार्टनर की सोने की कुछ आदतें जैसे देर रात तक लाइट्स ऑन रखना और खरार्टे लेनी जैसी समस्याएं दूसरे पार्टनर की नींद खराब कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर की नींद की आदतों के कारण अपनी नींद से समझौता कर रहे हैं, तो ऐसी सिचुएशन में स्लीप डिवोर्स के बारे में सोचा जा सकता है।

स्लीप डिवोर्स से आती है दूरियां!
स्लीप डिवोर्स रिश्तों में दूरी नहीं बल्कि मधुरता बनाए रखना का रास्ता है। स्लीप डिवोर्स का मतलब यह नहीं है कि आप एक बिस्तर पर कुछ समय साथ नहीं बिता सकते। यह वास्तव में उस समय के लिए है, जब आप कुछ घंटे बिना किसी डिस्टर्बेंस के अच्छी नींद लेना चाहते हैं। अब आप इस बात को ऐसे समझ सकते हैं कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ सैकेंड और प्रिंस फिलिप कभी एक बिस्तर पर नहीं सोते थे। और फिर भी इनकी शादी सफलतापूर्वक 74 साल चली।



Click it and Unblock the Notifications
