Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कौन है तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड अनुष्का? मालदीव से शेयर की लवस्टोरी, कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात
Tej Pratap Yadav Anushka Yadav Love Story : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण है एक लड़की अनुष्का, जो हाल ही में मालदीव में तेज प्रताप के साथ देखी गईं।
सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनसे इस रिश्ते की पुष्टि होती नजर आ रही है। सवाल उठ रहा है. कौन हैं अनुष्का? और कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

कौन हैं अनुष्का?
अनुष्का के बारे में अब तक बहुत ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हुई हैं और मीडिया या इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी हैं। तेज प्रताप और अनुष्का की मुलाकात कुछ महीने पहले एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में हुई थी, जहां दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिर यह रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती और अब शायद प्यार में बदल गया।
तेज प्रताप की मालदीव ट्रिप बनी अफेयर का इशारा
तेज प्रताप यादव इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुष्का के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों बेहद क्लोज और खुश नजर आ रहे हैं। कभी समुद्र किनारे, तो कभी बोट राइड करते हुए इन दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में तेज प्रताप ने अनुष्का का हाथ थामा हुआ है और एक जगह दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं।

क्या यह रिश्ता शादी तक जाएगा?
तेज प्रताप यादव की शादी पहले ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन वह रिश्ता तलाक की ओर बढ़ गया। ऐश्वर्या और तेज प्रताप के रिश्ते की कड़वाहट मीडिया में काफी छाई रही थी। अब अनुष्का के साथ तेज प्रताप की यह नई शुरुआत क्या एक स्थायी रिश्ते में बदल पाएगी, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन तेज प्रताप के व्यवहार से ऐसा लग रहा है कि वह इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं सपोर्ट
तेज प्रताप की पोस्ट पर लोग दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें "राधे श्याम" कहते हुए चिढ़ा रहे हैं तो कुछ शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। तेज प्रताप के फॉलोअर्स मानते हैं कि वह पहले की तुलना में अब काफी शांत और स्थिर नजर आ रहे हैं, जिसका कारण अनुष्का हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
