Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Yoga For Relationship : योग के जरिये लाएं अपने रिलेशनशिप में मज़बूती
योग लाइफ के हर पहलू के लिए जरूरी है। रिलेशनशिप में भी योगा आपकी लाइफ में नई ऊर्जा का संचार करता है। ये आपके रिश्ते को भी मजबूत करने में फ़ायदेमंद होता है। योग सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं आपकी लाइफ के हर पहलू से जुड़ा हुआ है। योग से आप अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। आप आपनी लाइफ से जुड़े हर रिश्ते चाहे वो माता-पिता का हो या फिर भाई-बहन का रिश्ता या फिर दोस्त से रिश्ता, चाहे रिश्ता पति और पत्नी का ही क्यों ना हो। ये लाइफ में सुख और शांति का अनुभव कराता है। अगर आप भी अपने रिश्ते में नया एनर्जी और मजबूती चाहते हैं तो अपने पार्टनर या फिर अपने परिवार के किसी सदस्य के संग पांच तरह के आसान- के जरीये योगासन करना शुरू कर दें-

पहला योगासन है प्रणामासन
आपको सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में आना होगा, इसके बाद आप दोनों एक-दूसरे की ओर मुंह करके, अपनी स्पाइनल कॉड को बिल्कुल स्ट्रेट करते हुए बैठ जाए। इसके बाद आप अपने कंधों को ढीला छोड़ दें। हथेलियों को अपने सीने के सामने लाकर जोड़ें इस तरह से कि कुहनी, कलाई की सीध में हो। अब अपने पार्टनर को देखते हुए अपनी आंखें बंद करें।
इस योगा के फ़ायदे ?
इससे शरीर का संतुलन सही होता है। आपको दिमागी शांति मिलती है। इससे आपके आत्मसम्मान में बढ़ोतरी हती है। अगर आप रोज इस योगा को करते हैं तो अपने शरीर और मस्तिष्क को अच्छे से जान सकते हैं।

सुखासन योगा
आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे की पीठ से पीठ सटाकर बैठ जाएं। अपना दाहिना पैर मोड़ते हुए दाहिने घुटने को दाहिनी ओर ले जाएं। अब अपना लेफ्ट पैर मोड़ें और लेफ्ट घुटने को बाएं ओर ले जाएं। दोनों पैरों की पोज़िशन सेट करके क्रोस लेग पोज़िशन में बैठ जाए। अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। अब अपने शरीर को मोड़ें और एक हाथ की हथेली घुटने पर और दूसरे हाथ की हथेली पार्टनर के घुटने पर रखें दें। कुछ सेकेंड तक इसी पोज़िशन में रहें। इसी तरह से दूसरे साइड ट्विस्ट करके दोहराएं।
इस योगा के फायदे
इससे पोज़िशन होल्ड से आपकी रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है। बॉडी पॉस्चर बेहतर होता है। पॉजिटिवनेस आती है। मस्तिष्क शांत होता है। मेंटल स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी की समस्या कम होती जाती है।

मर्जरीआसन
1. उर्ध्व मुखी मर्जरीआसन
सबसे पहले अपने घुटनों पर हथेलियों को कंधों के नीचे ले आएं और फिर घुटनों को हिप्स के नीचे तक लाएं। फिर सांस खीचते हुएं रीढ़ की हड्डी को थोड़ा ऊपर ले जाकर ऊपर देखें।
2.अधोमुखी मर्जरीआसन
इसमें आप सांस अंदर खींचते हुए अपनी रीढ़ की हड्डी को आर्च के जैसे बनाएं। इसके बाद गर्दन को नीचे ले जाएं। इसी पोजिशन में आप चेस्ट की ओर देखें।
इस योगा के फायदे
इस आसन से आप रिलैक्स महसूस करते हैं। पीठ और गर्दन के मसल्स स्ट्रेच होते हैं। इससे गहरी सांस लेने और छोड़ने में आसानी होती है।

अधो मुख श्वानासन
इस योगा को करने के लिए आप अपने हिप्स को ऊपर की तरफ करें, फिर घुटनों और कुहनी को सीध में लाते हुए उल्टा 'वी' शेप बनाएं। हाथों और कंधों को एक सीध में लाएं। हथेलियों पर वज़न डालते हुए गर्दन को लंबा खींचने की कोशिश करें। एड़ियों को ज़मीन की ओर पुश करें। आंखों को पैर के अंगूठों पर रखें।
इस योगा के फ़ायदे?
पूरी बॉडी की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे शरीर मज़बूत होता है। पीठ दर्द में आराम, सिरदर्द, अनिंद्रा दूर होती है। बॉडी मसल्स की टोनिंग होती है। एंग्ज़ायटी और डिप्रेशन कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
