Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर खुशबू सुंदर का बड़ा खुलासा, कहा- छोटी उम्र से पिता ने किया यौन शोषण
भारत में हर सेकेंड कोई न कोई महिला या बच्ची कहीं न कहीं यौन शोषण का शिकार हो रही है। कोई अपने परिवार के किसी सदस्य से, तो कोई अपने ऑफिस में अपने बॉस से, स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं अपने टीचर या क्लासमेट्स से। लगातार महिलाओं के साथ होता सेक्सुअल अपराध बढ़ता ही जा रहा है। इस यौन शोषण से एक्ट्रेस, पॉलिटिशियन कोई भी नहीं बच पाया है।

हाल ही में मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस, बीजेपी लीडर और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर खुलासा किया।
खुशबू सुंदर हमेशा से ही अपने विचारों को निडर होकर लोगों के सामने रखती आ रही हैं। वहीं अब खुशबू सुंदर ने बताया कि 8 साल की छोटी उम्र से लेकर 15 साल की उम्र तक वो अपने पिता द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई हैं। लेकिन खुशबू सुंदर छोटी उम्र में खुद के साथ हो रहे सेक्सुअल और फिजिकल शोषण के बारे में किसी से खुलकर बात नहीं कर पाईं।
8 की उम्र में शुरू हुआ शोषण
खुशबू सुंदर ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा करते हुए बताया कि, "मुझे लगता है कि जब एक बच्चे के साथ मिसबिहेव होता है तो उम्रभर बच्चे के मन में वो डर बैठ जाता है। यह किसी लड़के या लड़की के बारे में बिल्कुल नहीं है। मेरी मां एक अब्यूसिव मैरेज से गुजरी हैं। क्योंकि एक आदमी की सोच थी कि अपनी पत्नी और बच्चों को पीटना और अपनी बेटी का यौन शोषण करना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है।" आगे उन्होने कहा कि 8 साल की छोटी उम्र से ही उन्होने अपने पिता से सेक्सुअल और फिजिकल वॉयलेंस को झेलना शुरू कर दिया था।
'स्टैंड लेने पर पिता ने मां का भी छोड़ा साथ'
अपनी बातचीत के दौरान खुशबू सुंदर ने कहा कि समाज के डर से लंबे समय तक वो चुप रहीं। लेकिन अपने पिता के अत्याचारों से परेशान होकर एक दिन उन्हें अपने लिए स्टैंड लेना ही पड़ा। उन्होने बताया कि उनके मन में सिर्फ ये डर था कि अगर उनकी मां ने ही उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया तो क्या होगा। क्योंकि उस समय महिलाएं अपने पति को देवता से कम नहीं मानती थी। इसके बावजूद भी उन्होने अपनी आवाज उठाई, जिसका नतीजा ये हुआ कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दिया।
एक्ट्रेस के रूप में खुशबू सुंदर
एक एक्ट्रेस के रूप में खुशबू सुंदर ने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1980 में एक बाल कलाकार के रूप में खुशबू सुंदर ने फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्होने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम किया है। खुशबू सुंदर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, गोविंदा, रजनीकांत, आमिर खान, माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी हस्तियों के साथ भी काम किया है।
पॉलिटिक्स करियर की शुरुआत
खुशबू सुंदर पॉलिटिक्स में भी काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले 13 साल से वो राजनीति कर रही हैं। हाल ही में खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा खुशबू बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य भी हैं। बीजेपी ज्वॉइन करने से पहले खुशबू सुंदर कांग्रेस और डीएमके पार्टी में भी रह चुकी हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
