Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
तुर्कमेनिस्तान में कार चलाने से पार्लर जाने तक, महिलाओं पर हैं ये पाबंदियां

हर देश में महिलाओं के लिए कुछ न कुछ अलग नियम कानून बनाए गए हैं। कुछ महिलाओं के पक्ष में हैं तो कुछ नियम महिलाओं के विपक्ष में हैं। आज के समय में जहां सोशल मीडिया पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर रोजाना कोई न कोई नई लड़ाई देखने को मिलती है। वहीं कुछ देश ऐसी भी हैं, जहां महिलाओं के पास अपने बेसिक अधिकार ही नहीं है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा बनाए गए नियम को तोड़ने पर महिलाओं के लिए कानूनी सजा भी निर्धारित की गई है।
तुर्कमेनिस्तान में महिलाओं को लेकर बहुत ही अजीबो-गरीब नियम कानून बनाए गए हैं। महिलाओं को लेकर इस देश में अलग ही तानाशाह है। 2006 से इस देश पर डिक्टेटर माने जाने वाले राष्ट्रपति गुरबांगुली ने अपनी तानाशाही शुरू कर दी। पर्लर जाने से लेकर कार चलाने तक इस देश में महिलाओं के लिए बनाए गए कानून बहुत ही अजीब हैं। इतना ही नहीं इन नियमों का उल्लंघन करने पर महिलाओं के लिए सख्त सजा भी तय की गई है।
1. कार की फ्रांट सीट पर बैठने की परमिशन नहीं
कई देशों में जहां महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार मिले हैं। वहीं इस देश में महिलाओं को तो कार की फ्रांट सीट पर बैठने की भी इजाजत नहीं है। कार का ड्राइवर अपनी गाड़ी में उन महिलाओं को अपनी गाड़ी में नहीं बैठा सकते, जिनके घर का कोई भी पुरुष सदस्य उनके साथ न हो। महिलाओं को कार या कैब से कही जाने के लिए जरूरी है कि उनके परिवार का कोई पुरुष सदस्य उनके साथ हो। अगर वो जबरदस्ती जाने की कोशिश करती हैं तो उन्हें पैदल चलने की सजा दी जाती है।
2. महिलाओं को नहीं ड्राइविंग की इजाजत
तुर्कमेनिस्तान में साल 2018 से महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यहां तक की जिन महिलाओं के पास पहले से ड्राइविंग लाइसेंस इशू था, उन पर रिन्यू करवाने की भी रोक लगा दी है। इस देश की सरकार का मानना है कि महिलाएं ही सबसे ज्यादा रोड एक्सिडेंट करती हैं।
3. आइब्रो बनवाने पर है बैन
तुर्कमेनिस्तान में महिलाओं को लेकर हाल ही में कई नियमों में बदलाव किया गया है। जिसमें महिलाओं के पर्लर जाने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। ब्यूटी पर्लर में कुछ चीजों को छोड़कर अधिकतर चीजों पर बैन लगा हुआ है। इस देश में आइब्रो बनवाने, बालों को रंग करवाने, बॉडी के किसी भी पार्ट में टैटू बनवाने, नेल एक्सटेंशन करवाने जैसे कई चीजों पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। इन चीजों को तुर्कमेनिस्तान में गैर कानूनी माना गया हैं। वहां के कानून के मुताबिक महिलाओं के पति या घर के अन्य पुरुष उन्हें इस बात के लिए कोई भी सजा दे सकते हैं। इतना ही नहीं इस देश का कानून भी महिलाओं पर कानूनी कार्यवाही कर सकते हैं।
4. वेस्टर्न कपड़ों पर पूरी तरह पाबंदी
तुर्कमेनिस्तान में महिलाओं के पहनावे पर भी कई तरह की पाबंदी लगाई गई हैं। इस देश की महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक पहनावे के अलावा किसी और आउटफिट को पहनने की इजाजत नहीं है। अगर महिलाएं कोई दूसरा पहनावा पहन रही हैं, तो वो बिल्कुल भी सेक्सी नहीं होना चाहिए। खासकर वेस्टर्न आउटफिट में जीन्स पैंट, शॉर्ट्स इस तरह के कपड़ों पर पूरी तरह पाबंदी है।
5. महिलाओं पर हैं ये पाबंदियां
महिलाएं ऐसी जगह नौकरी कर सकती हैं, जहां पुरुष भी काम करते हैं। इस देश में महिला और पुरुष को एक साथ काम करने की इजाजत नहीं होती है। महिलाओं को ऐसे संगठन भी बनाने की परमिशन नहीं है, जो उनके अधिकारों के लिए सरकार के खिलाफ जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
