Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
International Women's Day 2023: इस वुमन्स डे मां को दें स्पेशल ट्रीटमेंट, इन टिप्स को करें फॉलो

कहते हैं हर कामयाब आदमी के पीछे किसी महिला का हाथ होता है जो उनका हौंसला बढ़ाती हैं, प्रेरणा देती है, सही गलत के बारे में बताती हैं। लेकिन हम में से अधिकतर लोग पुरुष के पीछे की उस महिला के रूप में उसकी प्रेमिका या पत्नी को देखते हैं। अक्सर ही हम अपनी लाइफ की पहली वुमन जो सिर्फ हमारे लिए ही जी रही हैं। जिनकी खुशी, दुख सब कुछ हम से जुड़ा है उसे भूल ही जाते हैं। जी हां हम आपसे आपकी लाइफ की पहली वुमन मां की बात कर रहे है। इस इंटरनेशनल वुमन्स डे को आप अपनी मम्मी, मां, मॉम के लिए स्पेशल बनाएं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपसे कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस दिन को अपनी-अपनी मांओं के लिए स्पेशल बना सकते हैं।

1. गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर लाएं मुस्कान
अगर आप वुमन्स डे को अपनी मां के लिए स्पेशल बनाना चाहती हैं तो इस दिन की शुरुआत उन्हें एक प्यारा का गिफ्ट देकर करें। आप चाहें तो किसी गिफ्ट शॉप से उनके लिए कोई स्पेशल गिफ्ट खरीद सकते हैं या फिर अपने हाथों से भी कोई खास तोहफा तैयार कर सकते हैं। बस कोशिश करें कि उन्हें ऐसा तोहफा दें जो उनके दिल के करीब हो और उन्हें पसंद आए।

2. 24/7 वर्किंग मदर को भी दें काम से छुट्टी
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की आपकी मां वर्किंग हैं या नहीं। लेकिन एक मां होने की जिम्मेदारी से वो कभी छुट्टी नहीं ले सकती हैं। कहते हैं एक हाउस वाइफ कभी छुट्टी नहीं ले सकती है। ऐसे में अपनी मां के लिए इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप उन्हें पूरी तरह काम से छुट्टी दें। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, घर की सफाई आप अपने पापा के साथ मिलकर भी कर सकते हैं।

3. डिनर डेट का बनाएं प्लान
अगर आप अपनी मम्मी के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पा रहे हैं, या उनके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप उनके लिए स्पेशल डिनर डेर प्लान कर सकते हैं। आप इस डिनर डेट को सिर्फ अपनी मम्मी के साथ एंजॉय कर सकते हैं या फिर अपनी पूरी फैमिली को एक साथ बाहर ले जा सकते हैं। जहां आप सभी मिलकर उन्हें एक स्पेशल ट्रिटमेंट दें।

4. उनकी कोई अधूरी विश करें पूरी
आप अपनी मम्मी की कोई अधूरी विश भी पूरी कर सकते हैं। हम सभी की कोई न कोई विश अधूरी ही रह जाती है। ऐसे में आप अपनी मां की अधूरी विश के बारे में पूछे और उसे पूरा करनी की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
