Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वर्किंग वुमन अपने पर्स में जरूर रखें ये चीजें, कभी भी आ सकती है काम

वर्किंग वुमन जब घर से बाहर निकलती हैं, तो अपने साथ कई जरूरी चीजें जैसे, पानी की बोतल, दवाइयां समेत कई चीजे अपने साथ लेकर चलती हैं। जिसकी जरूरत उन्हें कभी भी कही भी पड़ सकती हैं। लेकिन वर्किंग वुमन को अपने ऑफिस पर्स में कुछ चीजें हमेशा कैरी करना चाहिए। जिसकी उन्हें कभी भी किसी भी समय जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं, कि आप अपने ऑफिश बैग में क्या-क्या चीजें कैरी कर सकते हैं, जिसकी जरूरत आपको किसी भी वक्त पड़ सकती है।
वर्किंग वुमन अपने ऑफिस बैग में ये चीजें करें कैरी
1. सेफ्टी पिन
सेफ्टी पिन एक ऐसी चीज है, जो कभी भी न सिर्फ आपके बल्कि लड़कों के भी काम आ सकती है। कपड़े फटने या पेंट की चेन खराब होने पर सेफ्टी पिन आपकी इज्जत बचा कर रख सकते हैं। इसलिए ऑफिस गोइंग वुमन अपने ऑफिस बैग में सेफ्टी पिन जरूर रखें।
2. सैनिटरी पैड्स
किसी भी महिला को कभी भी पीरियड फ्लो हो सकता है। कई बार पीरियड डेट भी आगे पीछे हो जाती है। ऐसे में आप अपने बैग में सैनिटरी पैड जरूर रखें। कई बार आपके साथ काम करने वाली महिलाओं के भी काम आ सकती हैं।
3. पैसे
डिजीटलीकरण होने के कारण आज कल लोग अपने साथ पैसे लेकर नहीं चलते हैं। लेकिन कैश मनी की आपको कभी भी कहीं भी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आप अपने पर्स में हर समय कैश मनी अपने साथ जरबर रखें। इससे किसी भी स्थिति में आपको पैसों की जरुरत होने पर आपके पास पैसे होंगे। इतनी ही नहीं आप भी अपने आस-पास वालों की भी मदद कर सकते हैं।
4. फोन का चार्जर
आज के समय में लोग बिना फोन के रह नहीं पाते, फोन न सिर्फ आपके एंटरटेंनमेंट के लिए काम आती है बल्कि मुश्किल समय में भी फोन का कभी भी काम आ सकता है। ऐसे में आप अपने साथ फोन का चार्जर जरूर रखें। ताकि बैटरी लॉ होने पर आप अपने फोन को कभी भी कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।
5. हेडफोन
फोन पर लोग वॉइस नोट भेजते है। ऐसे में अगर आप ऑफिस में हैं, तो हेडफोन आपके कभी भी काम आ सकता है। आप घर से निकलने से पहले अपने ऑफिस बैग में हेडफोन हमेशा कैरी करें।
6. टिशु पेपर
वर्किंग वुमन ग्रूमिंग करके ऑफिस जाना पसंद करती हैं, ऐसे में आपके बैग में टिशु पेपर जरूर होना चाहिए। ऑफिस मीटिंग के दौरान कपड़ों पर कुछ लगने पर या मेकअप ठीक करने के लिए आपो टिशु पेपर की जरूरत पड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
