Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
ये हैं फायदे नींबू खाने के
सादे भोजन का अगर स्वाद बढ़ाना हो तो नींबू का रस बड़ा ही काम आता है। यही नहीं अगर लू से बचाव के लिए नीबू को काले नमक वाले पानी में मिलाकर पिया जाए तो दोपहर में बाहर रहने पर भी लू नहीं लगती। नींबू का अचार हो या फिर नींबू के रस को त्वचा पर लगाना हो, नींबू का कोई मुकाबला नहीं है। इस नींबू के इतने सारे फायदे हैं कि जितना आप सोंच भी नहीं सकते। इसमें पांच प्रतिशत सिट्रिक एसिड, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फोस्फोरस, मैगनीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल हैं। आइये जानते हैं नींबू के स्वास्थ्य लाभ के बारे में थोड़ा और -

ये हैं फायदे नींबू खाने के-
1. क्या आप बदहज्मी से परेशान रहते हैं? इसके लिये गरम पानी में कुछ बूंदे नींबू की मिलाएं और पी जाएं। इससे चक्कर, डायरिया, दिल की जलन, डकार और कई अन्य पेट के रूग दूर हो जाएंगे।
2. यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जिसके प्रयोग से स्किन की समस्या सही हो जाती है। यह चेहरे से ब्लैकहेड और झुर्रियों को मिटाता है तथा चेहरे को साफ करता है। साथ ही यह एंटी एजिंग का भी काम करता है। साथ ही इसे पिंपल पर लगाने से पिंपल सूख जाता है व और ज्यादा नहीं फैलता।
3. अगर मसूडों में दर्द हो रहा हो तो उस जगह पर नींबू का रस लगाइये। अगर मसूडों से खून बह रहा हो तो नींबू का रस उसे रोक देगा और साथ ही मुंह की बदबू से भी निजात दिलाएगा।
4. गले की सूजन, गला बैठ जाना आदि में गर्म पानी में नींबू का रस व नमक मिलाकर गरारे करने चाहिए। जिन्हें खाँसी में पतला कफ निकलता हो उनको यह प्रयोग नहीं करना चाहिए।
5. नींबू पानी पीने से हाई ब्लड़ प्रेशर, स्ट्रेस, थकान और चक्कर आना दूर होता है। साथ ही इससे सांस की तकलीफ और अस्थमा की भी समस्या दूर होती है।
6. नींबू जो कि स्ट्रिस फ्रूट है, संक्रमण के खिलाफ लड़ने में सहायक होता है। यह खून में डब्लूबीसी और एंटीबॉडी के उत्पादन में मदद करता है जो कि माइक्रोओर्गेनिज्म और संक्रमण से लड़ते हैं।
7. नींबू एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कि फ्री रेडिकल्स को डीएक्टिवेट करता है जिससे स्ट्रोक, हार्ट की बीमारी और कैंसर का खतरा नहीं हो पाता।
8. नींबू ब्लड प्रेशर को कम करता है औ एचडीएल यानी की गुड कोलेस्ट्रॉल को बढाता है।
9. बाल गिरनाः नींबू का रस सिर के बालों की जड़ों में रगड़कर 10 मिनट बाद धोने से बालों का पकना, टूटना या जुएँ पड़ना दूर होता है।
10. एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस एवं दो चम्मच शहद डालकर पीने से शरीर की अनावश्यक चर्बी कम होती है एवं पुराना कब्ज मिटता है।
11. सीफूड को मैरीनेट करना हो या फिर या मीट में बैकटीरया को नाश करना हो तो नींबू के रस को ही लगाया जाता है। इससे पेट गैस्ट्रो इंटस्टाइनल ट्रैक इंफेक्शन नहीं हो पाता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications