Latest Updates
-
मोहिनी एकादशी पर जन्में बच्चों के लिए 200+ सबसे सुंदर और संस्कारी नाम अर्थ सहित, देखें लिस्ट -
माता-पिता सावधान! गोलगप्पे खाने से गई 6 साल के बच्चे की जान, जानें गर्मी में फूड पॉइजनिंग के लक्षण -
आम ही नहीं इसकी गुठली में भी छिपे हैं बेशुमार फायदे, पेट की समस्याओं से स्किन एलर्जी तक को जड़ से मिटाए -
पारा पहुंचा 40°C पार, नोएडा के स्कूलों का बदला समय, बच्चों को लू से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय -
Delhi-NCR School Summer Vacation 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कब से होंगी गर्मी की छुट्टियां -
Mohini Ekadashi Sanskrit Wishes: दिव्य संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें मोहिनी एकादशी की शुभकामना -
Mohini Ekadashi Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है मोहिनी एकादशी का व्रत, यहां पढ़ें संपूर्ण व्रत कथा -
Mohini Ekadashi Wishes: श्रीहरि का आशीर्वाद मिले...मोहिनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: मोहिनी एकादशी पर मालव्य योग का महासंयोग, इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा -
शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न खाएं तरबूज, बढ़ सकती है परेशानी
हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के डाईट टिप्स

क्या आपको हर समय उंगलियों की हड्डियों में हल्का-हल्का दर्द रहता है? इसका मतलब है कि आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ रही है। शरीर में यूरिक एसिड, प्यूरिन का एक ब्रेकडाउन प्रोडक्ट है। सामान्य कोशिकाओं के टूटने और खाएं जाने वाले खाद्य पदार्थो से शरीर में प्यूरिन मौजूद रहता है। उच्च यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के उपाय
अगर आपको भी हाई यूरिक एसिड की शिकायत है तो आपके लिए एक खुशखबरी है, अगर आप अपने खाने-पीने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव कर लें, तो आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। प्रॉपर डाईट चार्ट बनाएं और उसे फॉलो करे। कुछ प्वाइंट को हमेशा ध्यान में रखें और नियमित इनका पालन करें। हाई यूरिक एसिड की दिक्कत होने पर क्या-क्या खाना चाहिये, इस बारे में इस आर्टिकल में बताया जा रहा है।

1) तरल पदार्थो का सेवन करें
हाई यूरिक एसिड होने पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लें। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते है और शरीर की अन्य गंदगी भी साफ हो जाती है। एक दिन में कम से कम तीन लीटर पानी पिएं।

2) हाई-फाइबर फूड
मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाई-फाइबर फूड को खाने से शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड घट जाता है और संतुलित हो जाता है। इसे खाने से यूरिक एसिड की मात्रा अवशोषित हो जाती है और बाकी के विषाक्त पदार्थ यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते है। तरबूज और दलिया जैसे पदार्थ भी इसमें सहायक होते है।

3) चेरी
हाई यूरिक एसिड की शिकायत होने पर चेरी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लॉकेज खुल जाते है और यूरिक एसिड भी कम हो जाता है। चेरी के सेवन से जेनॉक्सथाइन ऑक्सीडेस भी ब्लॉक हो जाता है जिससे यूरिक एसिड की मात्रा नियंत्रित हो जाती है।

4) ब्रोकली
ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में होते है। इसमें विटामिन सी भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे फूड चार्ट में अवश्य शामिल करें। इसके सेवन से शरीर यूरिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है।

बेकरी फूड
अगर शरीर में यूरिक एसिड हाई हो, तो कभी भी बेकरी प्रोडक्ट नहीं खाने चाहिये। इनमें सेच्युरेटेड फैट होता है जिससे शरीर में हाई यूरिक एसिड हो जाता है, क्योंकि इनमें प्रीर्जवेटिव मिला होता है। केक, पैनकेक, पेस्ट्री आदि खाने से बचें।

मछली और मीट
हाई यूरिक एसिड की शिकायत होने पर मछली और मीट को न खाएं। कुछ विशेष प्रकार की मछली जैसे- सारडिनेस और मैकीरिल को कतई न खाएं।

एल्कोहल न लें
शरीर में एल्कोहल पहुंचने पर हाई यूरिक एसिड हो जाता है। अगर लगातार एल्कोहल का सेवन किया जाएं, तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और कई बार गाउट अटैक आ जाता है।

डिब्बा बंद फूड
यूरिक एसिड बढ़ने की शिकायत होने पर डिब्बा बंद फूड का सेवन न करें। इससे बॉडी में यूरिक एसिड को बूस्टअप करने वाले तत्व नहीं मिलेगें और वह कंट्रोल में रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications