Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel
Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्टीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्ष और उनके आत्मविश्वास को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। इस मौके पर उन महिलाओं की कहानियां खासतौर पर याद की जाती हैं जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा किया और समाज के सामने नई मिसाल पेश की। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है मिताली सोनवणे की, जिन्होंने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाई और आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। आइए, आज अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर जानते हैं मिताली सोनावणे की कहानी -

बचपन के हादसे ने बदल दी जिंदगी
मिताली सोनवणे के जीवन की शुरुआत आसान नहीं रही। जब उनकी उम्र केवल पांच साल थी, तब एक गंभीर हादसे ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी, सीढ़ियों से नीचे उतरते समय उनका पैर फिसल गया और पास में रखा उबलता पानी उन पर गिर गया। इस दुर्घटना के बाद उनके शरीर पर हमेशा के लिए निशान रह गए। हालांकि मिताली ने कभी इन निशानों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।
आत्मविश्वास बना सबसे बड़ी ताकत
समाज में अक्सर सुंदरता को साफ और गोरी त्वचा से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन मिताली की सोच इससे अलग है। उनका मानना है कि असली सुंदरता इंसान के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में होती है, इसी विश्वास के साथ उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए और लगातार मेहनत करती रहीं।
शिक्षा के साथ भरी सपनों की उड़ान
मिताली ने पढ़ाई को भी उतना ही महत्व दिया। उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज से बैंकिंग और फाइनेंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में MBA किया और डिस्टिंक्शन के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की। यह उपलब्धि उनके लिए आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाला कदम साबित हुई।
रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर
मिताली के करियर की शुरुआत एक मराठी रियलिटी शो से हुई। यह मौका छोटा जरूर था, लेकिन यहीं से उनके सपनों की उड़ान शुरू हुई, आगे चलकर वह दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट में नेशनल फाइनलिस्ट बनने वाली भारत की पहली लड़की बनीं। उनके लिए यह उपलब्धि सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि सुंदरता के पारंपरिक नजरिये को बदलने की कोशिश भी थी।

जीते कई खिताब
अपने सफर के दौरान मिताली को कई बड़े सम्मान मिले। उन्हें नेशनल यूथ आइकन का खिताब दिया गया। इसके अलावा दादासाहेब फाल्के टेलीविजन अवॉर्ड में उन्हें बेस्ट मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने मिस टियारा इंडिया में चौथा स्थान, मिस पी एंड आई इंडिया में दूसरा स्थान और मिस टीजीपीसी इंडिया में नेशनल फाइनलिस्ट का स्थान हासिल किया।
मॉडलिंग की दुनिया में बनाई पहचान
मॉडलिंग के क्षेत्र में मिताली ने कई बड़े फैशन शो में रैंप वॉक किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें टाइम्स फैशन और ब्लेंडर्स प्राइड जैसे प्रतिष्ठित फैशन शो में शो ओपनर बनने का अवसर मिला। इसके अलावा, उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ काम किया जिनमें किरा ज्वेलरी, एएम न्यूट्रिशन और जूून ब्यूटी शामिल हैं।
खुद बनाया अपना मंच
मिताली ने यह महसूस किया कि फैशन और एक्टिंग की दुनिया में हर किसी को आसानी से मौका नहीं मिलता। इसलिए उन्होंने दूसरों का इंतजार करने के बजाय खुद अपना रास्ता बनाने का फैसला किया। उन्होंने 'मिताली मॉडलिंग एंड मोर' नाम से एक म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। इसके तहत उन्होंने अप्सरा, महाराष्ट्र माझा और भीम जयंती जैसे गाने प्रोड्यूस किए जो यूट्यूब और कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
लड़कियों को दे रही हैं आगे बढ़ने का मौका
मिताली हमेशा से समाज के लिए कुछ करने की सोच रखती थीं। इसी उद्देश्य से उन्होंने सौ से अधिक लड़कियों को मुफ्त में मॉडलिंग की ट्रेनिंग दी। इसके अलावा उन्होंने Mr, Miss and Mrs Supermodel नाम से एक नेशनल लेवल ब्यूटी कॉन्टेस्ट की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें पचास प्रतिशत प्रतिभागियों को पूरी तरह मुफ्त मौका दिया जाता है। यहां किसी प्रकार के सख्त ब्यूटी स्टैंडर्ड नहीं रखे गए हैं और आम युवाओं को भी बराबर अवसर दिया जाता है। अब तक इस प्रतियोगिता के तीन सफल सीजन पूरे हो चुके हैं।
मोटिवेशनल स्पीकर बन दे रहीं दूसरों को प्रेरणा
मिताली एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और उन्होंने कई बड़े मंचों पर अपनी कहानी साझा की है। उन्हें TEDx, Josh Talks, The Better India, Humans of Bombay और BBC News जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी यात्रा के बारे में बोलने का अवसर मिला है। उनकी प्रेरणादायक कहानी लोकसत्ता और मनीनी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रकाशित हो चुकी है।
महिला दिवस पर मिताली का संदेश
मिताली सोनवणे की कहानी हमें यह सिखाती है कि जीवन में असली सुंदरता परफेक्शन में नहीं, बल्कि खुद को स्वीकार करने में होती है। महिला दिवस के अवसर पर वह हर लड़की को यही संदेश देना चाहती हैं कि सुंदरता परफेक्ट होने में नहीं बल्कि खुद को अपनाने की हिम्मत में होती है।



Click it and Unblock the Notifications