Aaj Ka Rashifal 10th November: धनतेरस पर ये राशियां हो सकती है मालामाल, इन राशियों की भी आज पूरी होगी मनोकामना

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

केवल ख्याली पुलाव पकाने से कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने फैसले भी बहुत ही सोच समझकर लें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता संभालने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। दफ्तर में आपको अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपका कोई ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास करें। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप भविष्य में आर्थिक लेन देन सोच समझकर करें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपसे बड़ी गलती हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 11:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके पास कुछ खाली समय होगा। ऐसे में आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। हो सकता आप अपने लिए कुछ खरीदारी करने भी जाएं। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका फायदा आपको हो सकता है। जल्द ही आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी कार्य में कागजी अड़चन आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपना पक्ष बहुत ही सोच समझकर रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप बेवजह की चिंता से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह खर्च करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफ की प्राप्ति होगी। आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की जरूरत है। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको स्वयं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 8:10 से 10:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि कुछ समय से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको काफी राहत मिल सकती है और आपको मानसिक शांति का भी एहसास होगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आज आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे और हो सकता है आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर अगर आप खाने-पीने की चीजों का काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। मार्केट में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को धैर्यवान रहने की जरूरत है। आप अपने भविष्य की योजनाओं और निवेश से जुड़ी बातों को गुप्त रखने का प्रयास करें। नौकरी करने वाले लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप हर मुसीबत का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको ऐसी जगह से आर्थिक फायदा हो सकता है जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। किसी कारणवश यदि जीवनसाथी घर से दूर रहते हैं तो आज आप उनके ख्यालों में खोए रहेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, अनिद्रा, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च ना करें। इसके अलावा आज आपको आर्थिक लेन देन करने से भी बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अपने प्रिय को खास महसूस कराने के लिए आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक रहेगा। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगाड़ सकता है। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके प्रिय को आपकी सहानुभूति और विश्वास की जरूरत हो। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी करेंगे। दफ्तर में आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आप सहकर्मियों की भी मदद कर सकते हैं। अपनी मेहनत और अच्छे व्यवहार के लिए कार्यस्थल पर आपको साराहा भी जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके फैसलों में पार्टनर आपका पूरा सहयोग करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय:प्रातः 4:05 से 7:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आप स्वयं को कई सारी चिताओं से घिरा हुआ पाएंगे। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। ऐसे में आपको ध्यान और योग का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। मानसिक मजबूती को बढ़ाने के लिए यह बढ़िया तरीका हो सकता है। दफ्तर में खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। एक समय पर आप एक ही काम निपटाने की कोशिश करें। जल्दबाजी में किए हुए कार्यों का अक्सर गलत नतीजा भुगतना पड़ता है। फलों, फूलों, मिठाई किताबें आदि से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। महत्वपूर्ण फैसलों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के प्रेम में डूबे रहेंगे। हो सकता है आज वे आपसे कोई वादा भी करें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। हो सकता है आप कैंडल लाइट डिनर या फिर लॉन्ग ड्राइव पर भी जाएं। कार्यस्थल पर आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने का भी विचार कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। इसके अलावा बड़ा निवेश करने से आप बचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ कहासुनी होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, November 10, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion