Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Aaj Ka Rashifal 11th August: इन 3 राशि वालों के लिए बन रहा है आज तरक्की का योग
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज पैसों के मामले में आपको बहुत ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर किसी को भी धन उधार देने से बचें। कामकाज में लापरवाही ना करें। सुस्ती और आलस्य के कारण हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर आपको मान सम्मान मिल सकता है। अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने की संभावना है। अति उत्साहित होकर ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों द्वारा आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज जीवनसाथी के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। एक दूसरे को फिर से समझने का आपको मौका मिलेगाम संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:05 से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने की आदत आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। आपको किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। ऐसे में आपको बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। दफ्तर में आज बॉस का मूड काफी खराब रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आय का नया स्रोत तलाशने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी रोक लगानी होगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी आप समझदारी से लेंगे। आप निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। हो सकता है आप परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
