Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 11th March: इन राशि वालों को मिलेगा आज मेहनत का उचित परिणाम, बदलेगा इनका भाग्य
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि व्यापार से संबंधित कोई समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। हो सकता है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े, लेकिन आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा फल जल्द ही मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश आदि करने के लिए यह समय उचित है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप उनके साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आप अपनों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है कुछ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें मिलेगी। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इतना ही नहीं घर के किसी सदस्य की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलने से माहौल और भी खुशनुमा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस समय आपको अपने बच्चों की संगति पर अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में मन लगाकर अपना काम करने की कोशिश करें। व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट ना करें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): स्वास्थ्य के दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आपको सेहतमंद रहने में मदद करेंगे। आज आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापारियों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़े सकते हैं। दफ्तर में आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें या फिर उनके कार्यों में गलतियां निकालने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपनी जरूतों को सीमित रखना होगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। ऐसे में आज घर का माहौल काफी बढ़िया रहने वाला है। मुमकिन है आप घर पर ही कुछ अच्छा प्लान प्लेन करें। बड़े व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके स्टाफ की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। ऐसे में उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम किया है तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप घरेलू सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है। इसके अलावा मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप मेडिटेशन का भी सहारा लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): वर्कलोड बढ़ने के कारण आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करेंगे। इस समय आपको कामकाज को अलग रखकर अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके परिजन आपकी भावनाओं को समझेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो जाएगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारी करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप स्वयं के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपके रिश्ते में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती करनी होगी। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा लेनदेन भी सोच समझकर करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप सरलता से अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। हो सकता है आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिले। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): गुस्से और आवेश में आकर ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। आपको एक सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आज कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर शेयर ना करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आपकी रचनात्मकता आज उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। मुमकिन है आज आपको आपका मनपसंद कार्य सौंपा जाए। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय को कीमती तोहफा भी दे सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): परिवार में चल रही समस्या का अंत होगा और आज घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इससे आपका भविष्य भी सुरक्षित होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। नौकरीपेशा जातक अपना कोई भी काम आज अधूरा ना छोड़ें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











