Aaj Ka Rashifal 11th November: बेहद कठिन रहेगा इन राशि वालों के लिए आज का दिन

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है इसलिए आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले बना लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। मुमकिन नहीं आज आपका काफी पैसा भी खर्च हो। आज जीवनसाथी कुछ अच्छे मूड में नहीं रहेंगे। ऐसे में आप विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। पैसों के लिहाज से आज से दिन खर्चीला रहेगा। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 11th November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। किसी कारणवश पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात टल सकती है। वहीं शादीशुदा जातकों को वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका गलत रवैया आपके रिश्ते को कमजोर बना सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ेगी। वहीं व्यापारियों के कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप घर पर ही पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस से बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को कुछ बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तो तोलमोल कर करने की जरूरत है। आपकी फिसली हुई जुबान आपका बनता हुआ काम बिगाड़त सकती है। इंसेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

परिवार में चल रही समस्याओं को अनदेखा ना करें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको अपने प्रिय की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना रखने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत यादगार रहने वाली है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन होने की संभावना है। अगर आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत मिल रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी तरक्की होगी। व्यापारियों कर लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने के लिए आज का ठीक नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय:सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और इसका फायदा भी आपको होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। विशेष रूप से बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप बेहतर महसूस करेंगे और आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपका नुकसान संभव है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी अनबन होने की संभावना है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। आपको अपनों की खुशियों का ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपको अपने प्रिय के साथ हंसी मजाक करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। दफ्तर में आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। यह सब आपके सही फैसलों का नतीजा है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपका बड़ा फायदा हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज उनकी ओर से लाभ भी संभव है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। इससे आपका कामकाज में बढ़त होगी और आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा। नौकरीपैशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, November 11, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion