Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 12th November: ये दिवाली इन राशियों के जीवन में लाएगी शुभता, मिलेगी कर्ज से मुक्ति
आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यापार विस्तार की आपकी योजना भी आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिलेगी आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हो सकता है लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहे, लेकिन आप अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके घर की शांति भंग कर सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आप ईश्वर का ध्यान करेंगे और काफी हद तक आपका तनाव भी कम होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। स्वास्थ के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका उचित फायदा आपको हो। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिले। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। आपके अपनों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। कुसंगति से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को अनदेखा ना करें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। यदि आप इस तरह की लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आप कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बच्चों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप उनके लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप पिकनिक आदि पर जाने की भी योजना बनाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा आपके अपने आप से दूर हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। कामकाज का बोझ कुछ कम रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप व्यर्थ की चिताओं से भी दूर रहें। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आज आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। हो सके तो आप अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज बढ़िया अवसर लग सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। आज दोस्तों के साथ आपको किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। हालांकि आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की जरूरत है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकलने से बचें। इस तरह की बातें आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको चोट चपेट लग सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। ऐसे में आप उन्हें मनाने का पूरा प्रयास करें। हो सके तो आप उनके लिए उनका मनपसंद तोहफा अधिक खरीदें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आप किसी भी करीबी से पैसे मांगने से बचें नहीं तो भविष्य में यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। व्यापारियों को आज ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़ा लाभ कमाने के लिए आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपको किसी बड़े ग्राहक के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि आपको अपनी खुशियों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। हो सके तो घर से बाहर निकलें। दोस्तों से मिले या फिर अपने लिए कुछ खरीदारी भी करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा और आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











