Aaj Ka Rashifal 15th April: तुला राशि वालों को मिलेगी आज जबरदस्त सफलता, क्या है आपके भाग्य में?

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल आज क्या इशारा कर रही है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का दैनिक राशिफल सबसे सरल माध्यम है।
तो आइए देखते हैं आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, किसके खुलेंगे भाग्य और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

Aaj Ka Dainik Rashifal 15th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन व्यस्त रहेगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों से आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य पूरा हो सकता है और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको बहुत ही सोच समझकर अपने निर्णय लेने की आवश्यकता है अन्यथा समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आज वर्क लोड अधिक रहे। इसके अलावा आज बॉस भी अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस समय आपको अधिक बचत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको बेवजह की बातों पर तर्क वितर्क करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप कोई नया मकान, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल करने लेने के बाद भी अपना निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा और जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपको किसी बड़ी रुकावट का सामना करना पड़े। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से 11:35 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपनों से सलाह जरूर लें। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। साथ ही आपके रिश्तों में भी दरार आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नए अधिकार भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। देर रात तक आपको लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 15th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कम प्रयास में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। ऐसे में आप उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जमकर मेहनत करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। जहां तक बाद स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय से यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन में मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करना होगा। व्यापारी अगर नए लोगों के साथ कोई डील करने वाले हैं तो आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। परिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। खासतौर पर माता-पिता के साथ आज समय व्यतीत करने की कोशिश करें। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। मुमकिन है इस बात को लेकर आप कुछ चिंतित रहें। दफ्तर में किसी अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। खासतौर पर अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अच्छी सेहत के लिए आप रोजाना सुबह सैर करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने वाले हैं तो आज आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। मुमकिन है जल्द ही आपके लिए नए रास्ते खुलें। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इससे जल्द ही आपको कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपके प्रिय का एक नया रूप आपको देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो कोई बढ़िया ऑफर आपको मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। अगर हाल ही में आपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो आपको उसका अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। कामकाज की बात करें तो आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मुमकिन है भविष्य में इसका अच्छा फायदा आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की मदद से किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई खास तोहफा भी खरीद सकते हैं। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, April 15, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion