Latest Updates
-
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग
Aaj Ka Rashifal 17th April: बेहद रोमांटिक रहेगा आज इन राशियों का दिन, आप भी जानें अपनी किस्मत का हाल
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप बातचीत करते समय संयम रखें अन्यथा आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय न मिले। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कम होगा। बॉस आप की मेहनत पर गौर भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आपकी यह आदत आज आपके लिए मुसीबत बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी आज बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपके काम से भी संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापारियों को कुछ नए लोगों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन में नीरसता बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। अपनी स्थिति मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 6:45 से दोपहर 1:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों के काम आज तेजी से पूरे होंगे। आपकी ऊर्जा बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लेंगे तो बेहतर होगा। आपका खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। रोजी रोजगार के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा, दिन के दूसरे हिस्से में आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो सारे मनमुटाव भूलकर आप एक नई शुरुआत करें। इस तरह की बातें आपके काम को प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरेगा। सेहत ठीक रहेगी आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और आपको गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अचानक वर्क लोड बढ़ने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। खासतौर पर रात को गाड़ी चलाते समय आप शराब का सेवन न करें। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। मुमकिन है इस यात्रा से आपको मनचाहा परिणाम मिले। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपको उनकी सेहत नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप कोई बड़ा या नया काम करने वाले हैं तो अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको अच्छा आर्थिक मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आपके द्वारा किए हुए कार्यों में वे कई गलतियां भी निकाल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications