Aaj Ka Rashifal 1st December: इन राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। विशेष रूप से अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। व्यस्त दिनचर्या का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बनाकर चलें। बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होने वाली है। सुबह-सुबह आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लेने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप बड़े हैं तो आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। पिता की सेहत में सुधार आएगा और आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। भविष्य में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ दें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

काफी दिनों बाद आज आपको जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा भी करें। मुमकिन है इससे आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो जाए। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक रहने वाला है। हालांकि आर्थिक लेन-देन करते समय आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप किसी को उधार देने वाले हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में आपके किसी कार्य में बाधा आएगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, आज नकारात्मक चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप समय का ध्यान रखें और तेजी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको पहले पुराने स्टॉक क्लियर कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और आराम पर ध्यान दें। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। बॉस काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। बेवजह का क्रोध आपके रिश्तों पर बुरा असर डाल सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आज आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपनी वाणी का का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। किसी से भी आप गलत शब्द ना बोलें। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करने का प्रयास करें। इसके अलावा अपनी जिम्मेदारियों को आप समय पर पूरा करें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपकी सकारात्मक और ऊर्जा आज हर किसी को प्रभावित करेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका नुकसान नहीं होगा और ना ही आपका फायदा होगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज बड़े भाई के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। उनकी ओर से आपको तोहफा आदि भी मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके साथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं इसके बारे में आपने सोचा ना हो। इससे आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कुछ चीजें भी खरीद सकते हैं। दफ्तर में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज बॉस को काफी प्रभावित करेगी। आज वे आपको आपकी तरक्की का संकेत भी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। ऐसे में आपका कारोबार में बढ़त होने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 8:45 से 11:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार में नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। आप धैर्यवान रहें और संयम से काम लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सजा दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपैशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। छोटे व्यापारियों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आज पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय घर पर ही आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप खान-पान की आदतों में भी बदलाव करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप लापरवाही ना करें और डॉक्टर से सलाह लें। सेहतमंद रहकर हो आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं और मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, December 1, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion