Aaj Ka Rashifal 1st May: इन 4 राशियों के लिए होगी मई की शुरुआत धमाकेदार, क्या है आपके भाग्य में?

आज 1,मई सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st May: Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में है वहां अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आज आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको अपनी काबिलियत दिखाने का कोई सुनहरा मौका भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ है आपका कोई काम पूरा हो सकता है। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। जहां बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने से आपकी चिंता भी बढ़ेगी। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू पाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आज आपको कुछ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ सफलता न लगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मीडिया, पॉलिटिक्स, प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। माता पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज वे आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी उपलब्धियों पर उन्हें गर्व भी महसूस होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपको खुलकर अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। झूठ का सहारा लेने से बचें। दफ्तर में आपको समय का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। खासतौर पर अगर आप सोने चांदी का व्यापार करते हैं तो बड़ा फायदा होगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लव पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज काम का प्रेशर अधिक रहने वाला है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की तरफ से सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव भी बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st May: Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। यदि आप घर के बड़े हैं और आज आप कोई फैसला लेते हैं तो आपको अपनों की खुशियों को ध्यान में रखकर ही अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें विशेष रूप से दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। झगड़े झंझट से दूर रहें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता न मिल पाने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आपको अपने किसी करीबी का भी सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च न करें। जीवनसाथी की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आपको बातचीत के द्वारा अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, May 1, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion