Latest Updates
-
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Aaj Ka Rashifal 22nd July: शनिदेव की कृपा से आज इन राशियों की मुश्किलें होंगी दूर
आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरुर सफल होगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के किसी मामले में आपके हाथ सफलता लगेगी। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आप लकी जमकर तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि हाल ही में आपने किसी नए व्यापार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें। आपके व्यवहार में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप काफी तंदुरुस्त और ऊर्जावान रहेंगे। यदि आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही कार्यों के लिए करेंगे तो इसका फायदा आपको जरूर होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। ऐसे में आज आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीदें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:34
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 8:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। ऐसे में रिश्ते में खटास बढ़ने की संभावना है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। बेवजह के खर्चे आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई महत्वपूर्ण लेने वाले हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। अपने किसी करीबी से सलाह जरूर लें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आज आपके जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रूके हुए धन की प्राप्ति ना होने से चिंता बढ़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा अनजाने में ही आप किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। दफ्तर में आप अपने काम पर फोकस करें अन्यथा आज बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications