Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 24th February: कर्क राशि की गर्भवती महिलाएं रहें संभलकर, जानें क्या है आज आपके भाग्य में
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी तरक्की साफ दिखाई दे रही है। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता। अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो अपने प्रिय साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप आसानी से धन संचय कर पाएंगे। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपने पार्टनर का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। आपके रिश्ते में बड़ा सुधार आएगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुड बुक्स में आने के लिए कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। आज उनकी मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके अपनों को आपकी सफलता पर काफी गर्व महसूस होगा। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर हाल ही में आपने अपनी पढ़ाई पूरी की है और एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही चलें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। आज जीवनसाथी का व्यवहार कुछ बदला हुआ रहेगा। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय दें। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आज बॉस का भी सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। आपके कारोबार में बढ़त होगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर की राय और योजनाओं को गौर से सुनें। आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आपका कोई मनचाहा कार्य सौंपा जा सकता है। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें शांति से समझाने का प्रयास करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। केवल ख्याली पुलाव पकाकर अपना समय नष्ट ना करें बल्कि सही दिशा में प्रयास करें। आप अपनी ऊर्जा अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। दफ्तर में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय का साथ कितनी अहमियत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों का अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके काम की जमकर तारीफ होगी और आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐसे में जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है वे आज आपके लिए कुछ खास भी करें। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। यदि हाल ही में अपने कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। ऐसे में पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप घर पर पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दफ्तर में यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। भागदौड़ बड़ी दिनचर्या के कारण आज आपको पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो आज फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करें। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। आज उच्च अधिकारी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा पैसे गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज से पहले आपकी शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं होगी। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य है जिन्हें आपको आज ही पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। लापरवाही महंगी साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिता की ओर से लाभ संभव है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
लॉटरी और स्ट्टेबाजी से दूर रहें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर भी अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। दफ्तर में आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप खुले दिल से अपनी गलती स्वीकार करें। उच्च अधिकारियों से बहसबाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपको सकारात्मक परिणाम देगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका बदला हुआ रवैया आपके पार्टनर को भ्रमित कर सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर शॉपिंग आदि भी करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। मुमकिन है वे आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दें। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना और आगे बढ़ेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











