Latest Updates
-
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर
Aaj Ka Rashifal 25th July: मीन राशि वालों पर प्रसन्न रहेंगी मां लक्ष्मी, लगेगी पैसों की झड़ी
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले से आपको छुटकारा मिलेगा और आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि बिना सोचे समझे आप कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है आज वे आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करें। दफ्तर में बॉस के साथ आप की महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं। आपके बीच के प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। दूसरों के बहकावे में ना आएं अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें नहीं तक आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आप अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज आपको काफी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर निवेश के मामले में आप किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों को नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा ना बढ़ाएं। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि उच्च अधिकारियों की मदद से जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आज आप घर पर ही धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। दफ्तर में आप किसी भी तरह के गॉसिप का हिस्सा बनने से बचें। आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिता की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आज आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आप फिजूलखर्ची से बचें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप उनके साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी कारणवश आपकी मुलाकात टल सकती है। पैसों की बात करें तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications