Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 26th February: कन्या राशि का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18) : आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। संतान की बड़ी तरक्की होगी। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य से बना रहेगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। यदि कामकाज से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर आपकी बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): संपत्ति से जुड़ा कोई भी पुराना विवाद सुलझता दिखाई दे रहा है। आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी बॉस के सामने आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में दखलअंदाजी भी कर सकते हैं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): अगर आप यात्रा करते हैं तो अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें अन्यथा उनके चोरी या गुम होने का भय रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। ऐसे में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों से जुड़ी चिंता से छुटकारा मिलेगा। यदि आप व्यापार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): किसी बात को लेकर आज मन में चिंता बनी रहेगी। ऐसे में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): घर में लंबे समय से यदि कलह चल रहा है तो आज आपकी यह समस्या बढ़ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में अपने सभी काम ध्यानपूर्वक करें। यदि आज आपसे कोई लापरवाही होती है तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। ऐसे में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों के मामले में भी आप कोई किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): विद्यार्थियों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होने की संभावना है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। बॉस का भी सानिध्य प्राप्त होगा और आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। घर में आज उत्सव सा माहौल रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापारियों को अचानक लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप इसी तरह समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना सुबह खुली हवा में सैर की सलाह दी जाती है। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर आपका रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। ऐसे में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज आप कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन ना करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार के लिए आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप देर रात तक जागकर काम करने से भी बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। आपका नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सुख सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): व्यापारियों की कोई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है। ऐसे में जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करने की आवश्यकता है। आपका गलत बर्ताव आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपनों के साथ अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। ना ही आपका बड़ा फायदा होगा और ना ही नुकसान।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको उधार देने से बचने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। ऐसे में बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू करना होगा। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप सोच समझकर करें वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि कोई शारीरिक समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











