Aaj Ka Rashifal 26th January: वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा मान सम्मान, इन राशियों को भी मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी संगति का ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ सकता है। मुमकिन है आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही आज बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आप दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको लापरवाही से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 26th January 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पुराने हिसाब किताब को लेकर थोड़े व्यस्त भी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझाने की संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो उसके लिए आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। यदि धन संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेवजह की बात पर झगड़े झंझट से बचें। अगर आपको पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपकी दी हुई किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर वे खरे उतरेंगे। आज आपको उन पर काफी गर्व भी महसूस होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही आपको आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा भी ले सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आप सबको साथ लेकर चलेंगे। परिजनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज पिता की ओर से आपको कोई ऐसी सलाह मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। टीमवर्क के जरिए आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी आसानी से पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आय से अधिक खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप भी सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आपने किसी से कर्ज या उधर लिया है तो आज आप उसे खत्म करने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर से सलाह मशवरा करके ही आप अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लें। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। हालांकि आपको बाहर की टेंशन घर पर ना लाने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेहत आपकी कमजोर रहेगी। ऐसे में लापरवाही करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। बेहतर होगा आप तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

निजी जीवन की परेशानियां काम पर हावी हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने का विचार कर रहे हैं तो उससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। अपने रिश्ते को लेकर आज आप कोई फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। किसी भी बात को लेकर जिद और अहंकार से बचें अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिलेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आपने हाल ही में किसी नए व्यापार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी। आज आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना बनती नजर आ रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा रहेगा। वर्कलोड कम रहने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं को भी संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका क्रोध घर की शांति भंग कर सकता है। ऐसे में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सुख सुविधाओं को बढ़ाने की भरपूर कोशिश करेंगे। अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट के रूप में प्राप्त हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी में सौम्यता और मधुरता बनाए रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो समस्या हो सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने के कारण आपकी मुश्किलें भी बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारी आज आपसे काफी नाखुश रहेंगे। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। हालांकि आप परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल सकती है। यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, January 26, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion