Latest Updates
-
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर
Aaj Ka Rashifal 26th July: इन राशि वालों की किस्मत का आज खुलेगा ताला, मिलेगी जबरदस्त सफलता
ग्रहों के बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
शेयर मार्केट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच के सारे गिले-शिकवे दूर होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। हो सके तो आप अपने मन की बात किसी करीबी से साझा करें। दफ्तर में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचें अन्यथा छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 8:45 से 11:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप नए वाहन आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। कामकाज से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। आपके किसी करीबी की ओर से आपको अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। लगातार बैठकर काम करने से बचें नहीं तो पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। बॉस भी आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आज अपनों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी समान में रहेगी। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा और उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज सबकुछ सामान्य हो सकता है। भविष्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications