Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Aaj Ka Rashifal 26th March: वृश्चिक राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, इनका भी हाल रहेगा बेहाल
आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किसे मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक की किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक खर्चो में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आज छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप घर के सदस्यों के साथ बहुत ही मजेदार समय व्यतीत करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिले। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इस समय आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मानसिक रूप से आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने जरूरी कार्यों को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको बड़े ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम के साथ आपकी छवि पर भी पड़ेगा। खर्चों में वृद्धि संभव है। आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की जरूरत है। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार हैं और आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी महत्वपूर्ण कागज के गुम होने के कारण आपका कोई काम अटक सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो रही है तो आप धैर्यवान रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आज काम में आपका मन नहीं लगेगा और हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय का बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। पैसों के लिहाज से दिन में औसत रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर आप छोटे व्यापार ही हैं तो आपको सरकारी योजनाओं का अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों पर नष्ट न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको काम से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। कामकाज को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। विपरीत परिस्थिति में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके बीच का तालमेल और बेहतर होगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके प्रिय आपके लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आज आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुंदर मोड़ आ सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन दोपहर के बाद अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। दफ्तर में आप एक साथ कई कार्य न निपटाएं अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती हैं। व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











