Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 27th February: इन 4 राशि वालों का होगा आज भाग्योदय, धन संपदा में होगी बढ़ोतरी
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर का माहौल काफी सकरात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग से आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल में काम से जुड़ी लंबी यात्रा की है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे, साथ ही आप काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप अपने कुछ पुराने बिल और उधार का भी भुगतान कर पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी आज की डेट बहुत ही खास होने वाली है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। यदि अपने जीवनसाथी को लेकर आपके मन में किसी भी तरह का शक है तो आप खुलकर अपने मन की बात उनसे साझा करें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। दफ्तर में अपने सहकर्मियों पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें तो बेहतर होगा। विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। धन कमाने का मौका हाथ से निकल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आज कुछ बिन बुलाए मेहमान घर आ सकते हैं। ऐसे में आपकी आज की योजनाओं में बाधा आएगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: हम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना ख्याल रखें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। आप सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर लंबे समय से आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। योग्य कर्मियों की पदोन्नति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज मनचाहा लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यदि आज आपके पास ज्यादा खाली समय है तो आप उसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। आपके कुछ लंबित कार्य हैं जिन्हें आपको पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो भगतोड़ भरी दिनचर्या के बावजूद आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
माता-पिता के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आपका अडियल स्वभाव उनकी मुश्किलें बढ़ा देगा। ऐसे में वे आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, साथी आप अपने खर्चों की लिस्ट में भी कुछ कटौती करने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों का सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने साझेदारी पर नजर बनाकर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ अतिरिक्त कार्य सौंप जा सकते हैं। ऐसे में आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपकी ऊर्जा और उत्साह आज बॉस को काफी प्रभावित करेगी। हो सकता है आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर भी लगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। लंबे समय से आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:15 से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई महत्वपूर्ण डील पक्की करने वाले हैं तो अपनी आंखें और कान खुली रखें अन्यथा आपके हाथ से यह मौका निकाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। आपको उनकी सलाह अनुसार ही चलने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने की गलती ना करें। बच्चों के साथ आपको ज्यादा सख्ती से पेश ना आने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:45 से 7:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर बहसबाजी ना करें। इससे घर का माहौल बिगड़ सकता है, साथ ही आपकी मानसिक शांति भी भंग होगी। स्वास्थ संबंधित छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 2:40 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि पैसों से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। केवल ख्याली पुलाव पकाने से कुछ हासिल नहीं होगा। व्यापार से जुड़े लोग यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कैंडललाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:49
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनाए रखने के लिए आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में आपको किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर दिया जा सकता है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हाल ही में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 9:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत और लगन का उचित परिणाम मिल सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको राहत और सुकून मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको किसी सेमिनार और प्रदर्शनी आदि में जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको कुछ नई जानकारियां मिल सकती है। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग पहचान बना पाएंगे। आज उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आपकी जमकर तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप कर्ज और उधार लेने से भी बचें। ज्यादा चिंता और मानसिक तनाव आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











