Latest Updates
-
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा
Aaj Ka Rashifal 29th April: इन राशियों पर रहेगी आज शनिदेव की टेढ़ी नज़र
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके हाथ में आया हुआ ऑर्डर निकलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज कुछ गिरावट संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय:प्रातः 4:15 से 8:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर बात सेहत की करें तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अपना व्यापार आगे बढ़ाने का मौका मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि उच्च प्राप्ति के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो हो सकता है आज बॉस आपकी तरक्की का फैसला लें। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज अपनों के साथ आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आप जमकर शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। साथ ही आपके प्रदर्शन से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:सुबह 10:55 से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। माता पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने मन की बात साझा करने का भी अवसर मिलेगा। यदि आप कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता न मिले, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 5:35 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि आपको मेहनत करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। आपके इस परिश्रम का फल जल्द ही उच्च पद के रूप में आपको मिल सकता है। व्यापारियों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:सुबह 11:20 से दोपहर 1 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारी अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको पैसों की कमी की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज एक दूसरे से आपको अपने मन की बात कहने का मौका आपको मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो आज उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। मुमकिन है आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात सेहत की करें तो आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हालांकि आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:25 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि घर के बड़े बुजुर्गों ने आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी है तो आप उसे अनदेखा न करें। आपका ऐसा रवैया आपको अपनों से दूर कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। बॉस आपसे काफी नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में लिए हुए गलत फैसलों का नतीजा भुगतना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ आज आप प्यार भरे पल बिताएंगे। काफी दिनों बाद एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे। इससे आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। दफ्तर में अगर आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक योजनाओं से जुड़ी बातें आपको गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर आप सचेत रहेंगे। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई निर्णय लिया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय:सुबह 10:45 से दोपहर 1 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











