Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Aaj Ka Rashifal 30th July: इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है जो आपके कारोबार को जल्द ही ऊंचाइयों पर ले जाएगा। जीवनसाथी के साथ आज मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 12:50 से 1:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन कमाने का बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यदि काफी दिनों से आपकी मुलाकात नहीं हो पाई है तो आज आपके पार्टनर की ओर से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्चे ना करें। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में भी बढ़त होगी। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन होगी। सेहत में गिरावट आ सकती है। क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने प्रिय के साथ विनम्र व्यवहार करने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत की बात करें तो आप जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 4:25 से रात्रि 8:45
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों को नया ऑर्डर मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 7:20 से 11:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर लेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके भी सब कुछ सामान्य हो सकता है बेहतर होगा आप अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाएं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय:प्रातः 4:15 से 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 2:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
लव लाइफ में चल रहा है टकराव दूर होगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ अधिक और अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से दूर ना जाएं। जहां तक बात आपके कामकाज की है तो आज काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:50 से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
